रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में वह पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म '83' के भव्य पोस्टर रिलीज के बाद निर्माताओं ने अब रोमी देव की भूमिका में दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी किया है।
दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म '83' से पति रणवीर सिंह के साथ पहला फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल लाइफ जोड़ी रणवीर और दीपिका अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री के साथ कपिल और रोमी देव की भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका का लुक इस फोटो में बेहतरीन दिख रहा है और फिल्म से जुड़े हर शख्स को भरोसा है कि पर्दे पर भी वह रोमी देव का किरदार निभाते बहुत ही शानदार दिखने वाली हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapcrazens) on
इस बारे में दीपिका पादुकोण कहती हैं, 'खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति के पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।'
हिमांश कोहली के ब्रेकअप वाले बयान पर भड़कीं नेहा कक्कड़, बोलीं- 'मैंने मुंह खोला तो तुम्हारी मां...'