फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू वालिया के जन्मदिन और किशोरी बलाल के निधन सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 19 Feb 2020 12:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 19 Feb 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
today five news of Sonu Walia Tapas Paul Amitabh Dabboo Ratnani Bhumi Pednekar Kiara Advani
Sonu Walia, Kishori Balal - फोटो : amar ujala

सोनू वालिया आज माना रही हैं अपना जन्मदिन


Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे 80 और 90 के दशक की अभिनेत्री सोनू वालिया (Sonu Walia) की। सोनू वालिया का जन्म 19 फरवरी, 1964 को दिल्ली की पंजाबी फैमिली में हुआ था। सिनेमाजगत में नाम कमाने के बाद सोनू अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उनके लुक में भी समय के साथ काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि एक झलक उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। 

पढ़ें: मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं ये अभिनेत्री जी रहीं गुमनामी की जिंदगी, अब पहचानना भी मुश्किल

today five news of Sonu Walia Tapas Paul Amitabh Dabboo Ratnani Bhumi Pednekar Kiara Advani
तपस पॉल - फोटो : Social Media

बंगाली फिल्मों के अभिनेता और पूर्व सांसद का निधन
बंगाली एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तपस पॉल का 61 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से तपस ने का निधन हुआ। तपस अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई गए हुए थे वहां से वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर ही तपस के सीने में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां सुबर 4 बजे तपस ने दम तोड़ दिया।

पढ़ें: बंगाली फिल्मों के अभिनेता और पूर्व सांसद का निधन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से था खास कनेक्शन

today five news of Sonu Walia Tapas Paul Amitabh Dabboo Ratnani Bhumi Pednekar Kiara Advani
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

ऐसे शुरू हुआ था अमर सिंह और अमिताभ के बीच विवाद
कभी अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार से माफी मांगी है। अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच सालों से रिश्ते में तल्खी आ गई थी। जिसके बाद दोनों ही परिवारों की ओर से तीखी टिप्पणियों का दौर चलता रहा। लेकिन अब अमर सिंह ने इन टिप्पणियों को विराम देने का मन बना लिया है। जिसके चलते अब उन्होंने बच्चन परिवार से माफी मांगी है।

पढ़ें: ऐसे शुरू हुआ था अमर सिंह और अमिताभ के बीच विवाद, मिनटों में टूट गई थी सालों पुरानी दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
today five news of Sonu Walia Tapas Paul Amitabh Dabboo Ratnani Bhumi Pednekar Kiara Advani
kiara advani, bhumi pednekar - फोटो : social media

डब्बू रत्नानी का कैलेंडर में टॉपलेस नजर आईं भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के कैलेंडर की चर्चा बॉलीवुड में खूब रहती है। हर साल के आखिर में इसके शूट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बीते दिन डब्बू रत्नानी ने अपना कैलेंडर लॉन्च किया। इस मौके पर कई सितारों का जमावड़ा लगा। रेखा, सनी लियोनी, भूमि पेडनेकर और विद्या बालन सहित कई बड़े नाम इस इवेंट में पहुंचे। वहीं कैलेंडर में नजर आईं दो अभिनेत्रियां खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


पढ़ें: डब्बू रत्नानी का कैलेंडर लॉन्च, पहली बार टॉपलेस नजर आईं भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी
विज्ञापन
today five news of Sonu Walia Tapas Paul Amitabh Dabboo Ratnani Bhumi Pednekar Kiara Advani
Kishori Ballal - फोटो : social media

दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन हो गया हैै। किशोरी बलाल को अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस में उनकी कावेरी अम्मा के किरदार के लिए जाना जाता है। किशोरी बलाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने बेंगलुरु के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनकी निधन की जानकारी बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने दी है। 

पढ़ें: दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन, स्वदेेस फिल्म में निभाया था शाहरुख की मां का किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed