फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड को क्यों रहता है डब्बू रतनानी के कैलेंडर का इंतजार, आखिरी क्या है खासियत

Tue, 18 Feb 2020 07:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Feb 2020 07:34 PM IST
know about Dabboo Ratnani and his Calendar
Kiara Advani, Dabboo Ratnani, Bhumi Pednekar - फोटो : social media

मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी हमेशा बॉलीवुड सितारों के शानदार फोटोशूट की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड सितारे भी उनके कैलेंडर पर अपनी तस्वीर छपवाने के लिए उत्साहित होते है। ऐसे में डब्बू रतनानी ने 2020 का अपना कैलेंडर लॉन्च कर दिया है। कैलेंडर लॉन्च करने का यह उनका 21वां साल है। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के 14 सितारों को अपने कैलेंडर में जगह दी है। सभी सितारों की कैलेंडर से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 



know about Dabboo Ratnani and his Calendar
sunny leone - फोटो : social media

इस बार डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए भूमि पेडनेकर, सैफ अली खान,सनी लियोनी, विद्या बालन, जॉन अब्राहम, विकी कौशल,परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी और कृति सेनन ने फोटोशूट करवाया है। डब्बू रतनानी के कैलेंडर की वजह से ये सितारे भी सुर्खियों में हैं ऐसे में आज हम आपको बताते हैं डब्बू रतनानी कब शुरू किया था अपना पहला कैलेंडर और कैसे करते हैं सितारों का फोटोशूट। 

know about Dabboo Ratnani and his Calendar
rekha, sunny leone - फोटो : social media

डब्बू रतनानी ने अपना पहला कैलेंडर साल 2000 में रिलीज किया था। उन्हें इसको 12 स्टॉक पिक्चर्स के साथ 1000 कैलेंडर प्रिंट करवाए थे। अपने पहले कैलेंडर को डब्बू रतनानी ने बॉलीवुड सितारों को तोहफे में दिया था। उन्होंने इस कैलेंडर को एक फोटोग्राफर के तौर पर शुरू किया था लेकिन डब्बू रतनानी के काम को मिले रिस्पांस और उत्साह के चलते उन्होंने फिर 2001 में दोबारा कैलेंडर रिलीज करने का फैसला किया। इसके बाद लोग और फिल्मी सितारे डब्बू रतनानी के कैलेंडर को हमेशा से पसंद करते आ रहे हैं।  

विज्ञापन
know about Dabboo Ratnani and his Calendar
Dabboo Ratnani - फोटो : Social Media

हर साल के आखिर में डब्बू रतनानी कैलेंडर के शूट की तैयारियां शुरू करते हैं। इससे पहले वह जिन सितारों के साथ अपना कैलेंडर शूट करना चाहते हैं उन्हें तीन से चार आडिया मेल करते हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी को सूट करते हैं। इन आइडियाज में से सितारे जिसको पसंद करते हैं फिर डब्बू रतनानी उस पर ही काम करते हैं। शूट के दौरान डब्बू हर तस्वीर के लिए 100 एंगल्स देखते हैं। डब्बू रतनानी के फोटोशूट में क्रिएटीविटी की कोई सीमा नहीं होती। कैलेंडर के लिए 24 अलग-अलग शॉट्स लिए जाते हैं। हर तस्वीर अलग ही कहानी बयां करती है। लॉन्च के मौके पर हर स्टार की अपनी अलग-अलग मनपसंद तस्वीर होती है।

know about Dabboo Ratnani and his Calendar
kiara advani, bhumi pednekar - फोटो : social media

बात करें 2020 के कैलेंडर की तो इस बार इसमें दो अभिनेत्रियां खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इनमें सबसे पहले बात करते हैं भूमि पेडनेकर की। भूमि ने पहली बार टॉपलेस फोटोशूट कराया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी ये तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में भूमि एक बाथटब में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जुलाई 2020।' वहीं 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' जैसी लगातार दो हिट देने के बाद से कियारा आडवाणी की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होने लगी है। डब्बू रतनानी के कैलेंडर में कियारा का भी बोल्ड अंदाज नजर आया। भूमि की तरह ही कियारा ने भी टॉपलेस फोटोशूट करवाया। तस्वीर में कियारा ने पत्ते से शरीर को ढक रखा है। गीले बालों के साथ वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

पढ़ें: इन 5 किरदारों के लिए बरसी पर लोगों को बहुत याद आए निर्मल पांडे, कोई दूसरा न कर पाएगा ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed