दीपिका पादुकोण हाल ही में लिव लाफ लव फाउंडेशन के इवेंट में शामिल हुईं। मानसिक रोगों और रोगियों के लिए इस खास एनजीओ की नींव दीपिका ने ही रखी थी। एनजीओ के चार साल पूरे होने पर दीपिका ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर पहली लेक्चर सीरीज की शुरुआत की। इस दौरान दीपिका बातों ही बातों में ये भूल गईं कि वो शादीशुदा हैं।
VIDEO: अपने पति रणवीर सिंह को भूल बैठीं दीपिका पादुकोण, ऐसे याद आई शादीशुदा होने की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की मानसिक परेशानियों पर बात करने के दौरान दीपिका ने अपने रियल लाइफ के सभी किरदारों का जिक्र किया। दीपिका ने कहा, ''मैं एक बेटी, बहन, एक्टर हूं'' इतना कहते हुए दीपिका अटकने लगीं, फिर किसी ने उनके पत्नी होने की बात को पीछे से प्रॉम्प्ट किया।
इतना सुनते ही दीपिका हंसने लगीं और हंसते हुए उन्होंने अपनी लाइन को पूरा करते हुए कहा, 'एक पत्नी भी, हे भगवान मैं भूल गई।' दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by DEEPIKA PADUKONE THE PRINCESS (@deepika.padukone.princess) on
इस खास मौके पर दीपिका बोलीं, "आज इस एनजीओ को शुरू हुए पूरे चार साल हो गए, मुझे लगता है हम अब काफी दूर आ गए हैं इसीलिए आज हम अपने लेक्चर सीरीज की इस पहल की शुरुआत करना चाहते हैं। मुझे लगता है की इसी तरह के सम्मेलनों ने मानसिक रोगों से जुड़े कलंकों को पिछले चार सालों में काफी कम कर दिया है। लेकिन जागरूकता के मायनों में अभी हमें और दूर तक जाना है, इसीलिए हम इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन करते रहेंगे। यह नई लेक्चर सीरीज अलग अलग व्यवसायों से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को आमंत्रित करेगी जो मानसिक रोगों से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करेंगे।"
दीपिका ने अपनी इस लेक्चर सीरीज को हर किसी के लिए ओपन बताया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के हर कोने के लोगों के लिए उपलब्ध है। खास तौर पर उनके लिए जो इस फील्ड में काम करने को लेकर उत्साहित हैं और अपनी यात्रा-अनुभव साझा करना चाहते हैं। दीपिका पादुकाेण कई बार अपनी उस अवस्था के बारे में बात कर चुकी हैं जिसमें वे गंभीर डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं। इसी से उबरने के बाद 2015 में उन्होंने इस लिव लव लाफ फाउंडेशन की स्थापना की थी।