{"_id":"5cb71549bdec22141f00ff1f","slug":"deepika-padukone-having-sattu-to-keep-herself-hydrate-while-doing-chhapaak-shooting-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की गर्मी से दीपिका पादुकोण का बुरा हाल, इस देसी चीज के सहारे कर रहीं 'छपाक' की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली की गर्मी से दीपिका पादुकोण का बुरा हाल, इस देसी चीज के सहारे कर रहीं 'छपाक' की शूटिंग
दिल्ली के मौसम ने भले ही एक दो दिन से करवट ले ली हो लेकिन बीते दिनों यहां के चढ़ते पारे ने दिल्लीवालों की मुसीबतें बढ़ा दी थीं। दोपहर में बाहर निकलते ही ऐसा लग रहा था कि मानों स्किन जल जाएगी। तेज हवाओं और बूंदा बांदी ने दिल्ली के बढ़ते पारे को लुढ़का दिया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'छपाक' फिल्म की शूटिंग में बिजी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का दिल्ली की गर्मी ने बुरा हाल कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस गर्मी से बचने के लिए दीपिका देसी नुस्खा अपना रही हैं।
2 of 5
Deepika Padukone Chhapaak look
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते कई दिनों से दिल्ली में 'छपाक' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच दीपिका के शूटिंग करते हुए कई वीडियो और तस्वीरें भी आईं जिसमें वह दिल्ली की जनपथ मार्केट शॉपिंग करते हुए स्पॉट हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने गर्मी से बचने के लिए अपनी डाइट में बदलाव किया है।
3 of 5
sattu
खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण ने अपनी डाइट में सत्तू शामिल कर लिया है। सत्तू शरीर को हाइड्रेट करने में सबसे बेहतर है। इसके साथ ही शरीर को ठंडा रखता है। शादी के बाद 'छपाक' (Chhapaak) दीपिका की पहली फिल्म हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। लक्ष्मी अग्रवाल वहीं एसिड पीड़िता हैं जिन पर छपाक फिल्म आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
chhapaak
- फोटो : social media
22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। आपको बता दें, लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone Chhapaak look
- फोटो : instagram
'छपाक' (Chhapaak) फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।