सब्सक्राइब करें

संजय-माधुरी ही नहीं इन 5 जोड़ियों ने बॉलीवुड में कई साल बाद की वापसी, एक देने वाले हैं 'गुड न्यूज'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 17 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Not only Sanjay Dutt Madhuri Dixit Bollywood 5 couples who worked after long time
Bollywood stars - फोटो : file photo

'कलंक' फिल्म के साथ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित बड़े पर्दे पर 21 साल बाद वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय और माधुरी का लुक चर्चा में बना हुआ है। इन दोनों की बड़े पर्दे पर वापसी इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि दोनों का नाम कई साल पहले एक साथ जुड़ चुका है। इन दोनों की जोड़ी 90 के दशक में सुपरहिट जोड़ी मानी जाती थी। यह दोनों एक साथ 'खलनायक' और 'साजन' के अलावा कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं संजय दत्त और माधुरी के अलावा कौन सी ऐसी जोड़ियां है जिन्होंने लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में कमबैक किया।

Trending Videos
Not only Sanjay Dutt Madhuri Dixit Bollywood 5 couples who worked after long time
Total Dhamaal - फोटो : file photo

माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 18 साल बाद बड़े पर्दे पर 'टोटल धमाल' फिल्म में नजर आई। इस फिल्म में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री ने लोगों को इंप्रेस किया था। आखिरी बार यह दोनों 'लज्जा' फिल्म में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Sanjay Dutt Madhuri Dixit Bollywood 5 couples who worked after long time
Fanney Khan

ऐश्वर्या राय बच्चन- अनिल कपूर
ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की जोड़ी ने 19 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। यह दोनों एक साथ 'ताल' और 'हमारा दिल आपके पास है' फिल्म में नजर आए थे। 'ताल' इन दोनों की एक साथ आई आखिरी फिल्म थी जिसके बाद 'फन्ने खां' फिल्म में दोनों ने स्क्रीन शेयर की।

Not only Sanjay Dutt Madhuri Dixit Bollywood 5 couples who worked after long time
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter

करीना कपूर खान- अक्षय कुमार 
करीना कपूर खान और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्में की है। आखिरी बार यह दोनों स्टार 'कमबख्त इश्क' फिल्म में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद साल 2015 में 'गब्बर इस बैक' में करीना नजर आई थीं लेकिन उनका केमियो था। वहीं अब यह जोड़ी एक साथ 10 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का नाम 'गुड न्यूज' है। यह दोनों आजकल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

विज्ञापन
Not only Sanjay Dutt Madhuri Dixit Bollywood 5 couples who worked after long time
102 not out - फोटो : social media

ऋषि कपूर-अमिताभ बच्चन
ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्में की हैं। इन दोनों ने 9 साल बाद स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म का नाम '102 नॉट आउट' है। इससे पहले यह दोनों 'दिल्ली 6' फिल्म में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed