{"_id":"5cb70a61bdec2213e8071741","slug":"shloka-mehta-ambani-new-unseen-picture-as-a-bride-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी खानदान की बहू की शादी के 38 दिन बाद आई अनदेखी तस्वीर, जलसे में शर्माते हुए की थी एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी खानदान की बहू की शादी के 38 दिन बाद आई अनदेखी तस्वीर, जलसे में शर्माते हुए की थी एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 17 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shloka Mehta Ambani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी को 38 दिन हो चुके हैं। इन दोनों ने 9 मार्च, 2019 को मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी। उस वक्त श्लोका और आकाश की शादी की तस्वीरें छाई हुई थीं। वहीं अब शादी को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस बीच श्लोका की दुल्हन के लिबास में ग्रैंड एंट्री की नई तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें श्लोका बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
shloka mehta
- फोटो : social media
आकाश से शादी के बाद श्लोका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं। अब जरा श्लोका की इस तस्वीर को देखिए जिसमें वह ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के जूते पहने थे। श्लोका की यह उनके फैन पेज से शेयर की गई थी।
3 of 5
Shloka Mehta
- फोटो : instagram
इस तस्वीर को FICCI की अध्यक्ष पिंकी रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और लिखा-यादें।' इस फोटो में श्लोका मेहता, उनकी मां मोना मेहता, मुकेश अंबानी की बहन दीप्ती कोगांवकर और पिंकी रेड्डी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shloka Mehta
- फोटो : instagram
तस्वीर में श्लोका ने ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा है। उसके साथ ही भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज और दुपट्टा डाला हुआ है। टिका, झुमका, चूड़ियां और हीरे के हार के साथ श्लोका का लुक निखर कर आ रहा है।
इस शादी में एंटीलिया के अलावा जियो गॉर्डन को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस सजावट की चर्चा आम और खास सभी के बीच रही। इस खास मौके पर घोड़े, हाथी से लेकर फूलों से सजी कृष्ण जी की मूर्ति और स्टेज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।