{"_id":"5cb704b2bdec22145274bf50","slug":"tanushree-dutta-takes-on-ajay-devgn-on-me-too-movement-aloknath-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब अजय देवगन पर तनुश्री दत्ता ने लगाए गंभीर आरोप, इस वजह से बता दिया पाखंडी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब अजय देवगन पर तनुश्री दत्ता ने लगाए गंभीर आरोप, इस वजह से बता दिया पाखंडी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Apr 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसमें मीटू के तहत आरोपों में फंसे आलोकनाथ दिखे थे। ट्रेलर के बाद फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन पर भी सवाल खड़े हुए थे लेकिन अजय ने इन सब सवालों से किनारा कर लिया।
2 of 5
tanushree dutta
- फोटो : social media
मीटू मूवमेंट की शुरुआत करने वालीं तनुश्री दत्ता ने आलोकनाथ को फिल्म में लेने पर अजय देवगन पर निशाना साधा है। तनुश्री दत्ता ने कहा कि 'सिनेमा जगत झूठे, दिखावा करने वालों और पाखंडियों से भरी है। आलोकनाथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके सीन को दोबारा फिल्माया जा सकता था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।'
3 of 5
tanushree dutta
- फोटो : file photo
तनुश्री यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि 'फिल्म के मेकर्स ने एक रेपिस्ट को फिल्म का हिस्सा बनाए रखा। दे दे प्यार दे के ट्रेलर और पोस्टर सामने ना आने तक किसी को पता नहीं था कि आलोकनाथ फिल्म का हिस्सा हैं। अजय देवगन और मेकर्स चाहते तो वे चुपचाप से आलोकनाथ को रिप्लेस कर सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgn, alok nath
- फोटो : social media
ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान जब फिल्म के लेखक और प्रोड्यूसर लव रंजन से आलोक नाथ की मौजूदगी को लेकर सवाल पूछा गया तो अजय देवगन ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- 'ये इस बारे में बात करने का सही समय नहीं है। वैसे भी ये फिल्म आलोक नाथ पर मीटू का आरोप लगने से पहले शूट हो गई थी।'
विज्ञापन
5 of 5
alok nath, vinta nanda
- फोटो : file photo
बता दें कि पिछले साल आलोक नाथ पर मीटू के तहत आरोप लगाया गया था। प्रोड्यूसर विनता नंदा ने उन पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। मामला करीब 20 साल पुराना था। इसके बाद इंडस्ट्री की कई और एक्ट्रेस ने आलोक नाथ पर शराब पीकर छेड़खानी करने की बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।