{"_id":"5cb6f1babdec2207143eaa3e","slug":"south-actor-vijay-sethupathi-here-is-some-fabulous-facts-about-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए करनी पड़ी थी सेल्समैन की नौकरी, आज साउथ के टॉप एक्टर में होती है विजय सेतुपति की गिनती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैसे के लिए करनी पड़ी थी सेल्समैन की नौकरी, आज साउथ के टॉप एक्टर में होती है विजय सेतुपति की गिनती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 17 Apr 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vijay Sethupathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजय सेतुपति तमिल सिनेमा के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। विजय इसी साल रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म पेट्टा में नजर आए थे। विजय सेतुपति तमिल इंडस्ट्री का ऐसा सितारा हैं जो सिर्फ चुनिंदा रोल करता है, और हर कैरेक्टर को बहुत ही सधे ढंग से निभाता है। उनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा।
2 of 5
Vijay Sethupathi
विजय सेतुपति का नाम उन एक्टर्स में लिया जाता है जिन्होंने बिना किसी सहारे के तमिल सिनेमा में सफलता की सीढ़ियां चढ़ी। एक समय ऐसा था जब उन्हें पॉकेट मनी के लिए सेल्समैन से लेकर कैशियर और फोन बूथ ऑपरेटर तक की नौकरी करनी पड़ी थी।
3 of 5
Vijay Sethupathi
परिवार की स्थिति और अपने तीन भाई-बहनों की देखभाल करने के लिए विजय बी.कॉम करने के बाद दुबई नौकरी करने चले गए। दो साल अकाउंटेंट की नौकरी करने के बाद जब विजय को लगा कि उन्हें कुछ और करना चाहिए तो सब कुछ छोड़कर वह भारत वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vijay Sethupathi
एक्टिंग से विजय को इतना लगाव था कि भारत आकर उन्होंने एक थियेटर में अकाउंटेंट की नौकरी तक की। यहां कई तरह के काम किए लेकिन फिर एक दिन एक्टिंग में करियर शुरू करने का फैसला किया क्योंकि बालू महेंद्र ने उनसे एक बार कहा था कि तुम्हारा चेहरा फोटोजनिक है। विजय सेतुपति ने एक्टिंग की क्लास ली और फिर छोटे-मोटे रोल फिल्मों में करते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
vijay sethupathi
विजय ने बैकग्राउंड एक्टर के तौर पर शुरुआत की। धीरे-धीरे ये छोटे रोल उन्हें पहचान दिलाने लगे लेकिन 2012 उनके लिए बदलाव भरा साल रहा। इस साल आईं उनकी 'पिज्जा' और 'नादुवुला कुंज पक्काता कानोम' सुपरहिट रहीं। 'पिज्जा' में वे डिलीवरी ब्वॉय बने थे जबकि 'नादुवुला कुंज पक्काता कानोम' में ऐसे युवा का किरदार निभाया था जिसकी याद्दाश्त उसकी शादी से दो दिन पहले चली जाती है। दोनों ही किरदारों से विजय ने दर्शकों का दिल जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।