{"_id":"6332f89ad1f9e65e475a0472","slug":"deepika-padukone-hospitalised-after-complained-of-heart-beat-and-uneasiness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: अचानक खराब हुई दीपिका पादुकोण की तबीयत, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: अचानक खराब हुई दीपिका पादुकोण की तबीयत, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल यानि 26 सितंबर की देर रात अस्पताल में अचानक भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री को घबराहट की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इससे पहले भी उनको ऐसा हो चुका है, इसलिए फैंस भी अभिनेत्री की तबीयत को लेकर चिंता में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब अभिनेत्री अच्छा महसूस कर रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में दीपिका के बहुत से टेस्ट किए गए। जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई, इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दीपिका की टीम की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही इस बारे में कन्फर्म किया गया है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अब उनकी तबीयत में सुधार है और फैंस भी अभिनेत्री के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब दीपिका की तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले जब वह प्रभास के साथ एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थी, तब भी उनकी दिल की धड़कनें बढ़ी थीं और अभिनेत्री को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनको आधे दिन तक उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। इसके बाद आखिरी बार उनको अनन्या पांडे के साथ फिल्म गहराइयां में देखा गया था। इसके बाद, प्रभास के साथ उनकी अगली फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। वह शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ और ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ का भी हिस्सा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X