{"_id":"5bc6ec6abdec226985591645","slug":"deepika-padukone-joined-luv-ranjan-next-film-with-ranbir-kapoor-and-ajay-devgn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन दो एक्ट्रेस को रणबीर कपूर ने किया रिजेक्ट, फिर बोले- 'दीपिका पादुकोण को फिल्म में साइन करो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन दो एक्ट्रेस को रणबीर कपूर ने किया रिजेक्ट, फिर बोले- 'दीपिका पादुकोण को फिल्म में साइन करो'
Wed, 17 Oct 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, ajay devgn, luv ranjan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी करने की तैयारियां कर रहीं दीपिका पादुकोण क्या अगली फिल्म में पूर्व ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ जोड़ी बना कर नजर आएंगी। यह सवाल इन दिनों इंडस्ट्री के गलियारों में तैर रहा है। वजह यह कि सोनू के टीटू की स्वीटी के निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश खत्म होने की बातें हैं।
2 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt
लव फिल्म में नुसरत भरूचा को हीरोइन बनाना चाहते थे परंतु रणबीर अड़े थे कि बड़ी हीरोइन को लिया जाए। लव की लाख कोशिशों के बावजूद रणबीर नुसरत के नाम पर नहीं माने। पहले इस रोल के लिए रणबीर ने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट का नाम आगे बढ़ाया। परंतु आलिया की फिल्मों की डायरी पैक होने के कारण इलियाना डिक्रूज पर चर्चा हुई। बात वहां भी नहीं बनी।
3 of 5
Deepika Padukone
ताजा खबर है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को हीरोइन का रोल ऑफर किया गया है। दीपिका ने हाल में फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनी लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं किया। उल्लेखनीय है कि कुछ समय तक चले रोमांटिक संबंधों के बाद भी रणबीर-दीपिका अच्छे दोस्त की तरह सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir Kapoor
दीपिका इस फिल्म के लिए तैयार हो जाती हैं तो रणबीर के साथ उनकी यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों बचना ऐ हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में साथ आए थे। लव रंजन की फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू होगी और इसे दिसंबर 2020 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म एक लव स्टोरी है और इसका टाइटल अभी फाइनल नहीं है। फिल्म में अजय देवगन भी होंगे। चर्चा है कि वह रणबीर के पिता के रोल में दिख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Luv Ranjan
बता दें कि लव रंजन की इस फिल्म का नाम लोगों को काफी अलग सा लग रहा है। फिल्म का नाम अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी के सुपर हिट गाने 'दे दे प्यार दे' से लिया गया है। वहीं सुनने में यह भी आ रहा है कि अजय देवगन लव रंजन की अगली फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इस अगले प्रोजेक्ट के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में अजय देवगन के साथ रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।