फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर फैन्स के लिए लांच की वेबसाइट हुई क्रैश

Sat, 05 Jan 2019 08:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Jan 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone launched her website after birthday party
deepika padukone - फोटो : instagram

श्रीलंका में हनीमून के बीच अपना बर्थडे मना रहीं दीपिका पादुकोण ने अपने 33वें जन्मदिन पर अपने चाहने वालों को आज एक खास तोहफा दिया है। शादी के बाद दीपिका का ये पहला बर्थडे है और कल ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का संकेत दिया था कि जन्मदिन के दिन वह कुछ नया ऐलान करने वाली हैं। 

deepika padukone launched her website after birthday party
Deepika Padukone - फोटो : twitter

दीपिका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर आज दोपहर बाद ये खुलासा किया कि ये नया ऐलान किस बारे में था। दरअसल, दीपिका ने अपने जन्मदिन पर अपनी पर्सनल वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर अब दीपिका से जुड़ी हर जानकारी उनके चाहने वालों को मिला करेगी।

deepika padukone launched her website after birthday party
deepika padukone

यही नहीं उनके आगामी प्रोेजेक्ट्स की ऑफिशियल जानकारी भी इसी वेबसाइट से मिलेगी।  लेकिन, जैसे ही दीपिका ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस नई वेबसाइट का ऐलान किया, उनके फैन्स लाखों की तादाद में इस वेबसाइट पर लॉग इन करने लगे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Here’s presenting my website- www.deepikapadukone.com (link in bio) Love, Deepika

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone launched her website after birthday party
deepika padukone

नतीजा ये हुआ कि वेबसाइट इतने ट्रैफिक के चलते क्रैश हो गई। दीपिका ने इस बात का खुलासा करते हुए अपने बर्थडे के मौके पर खुद की एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट के जरिए फैन्स उनसे जुड़ी हर जानकारी आसानी से हासिल कर पाएंगे।

विज्ञापन
deepika padukone launched her website after birthday party
Deepika Padukone - फोटो : twitter

अपनी पर्सनल वेबसाइट की खबर दीपिका ने इंस्टग्राम के जरिए फैन्स से शेयर की है।  इससे पहले दीपिका ने जब अपनी शादी का पूरा एलबम फेसबुक पर रिलीज किया था उस दिन कुछ देर के लिए फेसबुक को भी भारत में एकाएक बढ़े ट्रैफिक को संभालने में दिक्कत हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed