फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: दीपिका ने इसलिए छोड़ा मुंबई, आलिया के साथ नई फिल्म की शूटिंग करते दिखे रणवीर

Tue, 12 Apr 2022 04:41 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Apr 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Left mumbai for Shoot before Ranbir Alia Wedding whereas alia bhatt is busy shooting with ranveer singh
deepika padukone, alia bhatt, ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया

कभी कपूर खानदान के रौशन चिराग रणबीर कपूर को बेइंतहा मोहब्बत करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणबीर की आलिया भट्ट से प्रस्तावित शादी से पहले शहर छोड़ दिया है। दीपिका मुंबई के बाहर काम से जा रही हैं, या छुट्टियां मनाने, ये तो साफ नहीं हो सकता लेकिन दीपिका का रणबीर और आलिया की शादी और रिसेप्शन से ठीक पहले शहर छोड़ देना एकाएक मुंबई में चर्चा का सबब बन गया है। उधर रणबीर कपूर की होने वाली पत्नी आलिया भट्ट को मंगलवार को दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शूटिंग करते देखा गया।

Deepika Padukone Left mumbai for Shoot before Ranbir Alia Wedding whereas alia bhatt is busy shooting with ranveer singh
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीखों और जगहों को लेकर दोनों परिवारों की तरफ से जबर्दस्त ‘कौन बनेगा करोड़पति’ खेला जा रहा है। नीतू कपूर शादी के सवाल पर जिस तरह के भाव चेहरे पर लाती हैं, उसी से साफ होता है कि कपूर खानदान इस स्थिति का पूरा आनंद भी ले रहा है। भट्ट परिवार के लोग आलिया की मां सोनी राजदान का नाम लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं देते। इस सबके बीच दोनों के प्रशंसकों का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर झलकने लगा है। लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर इसमें इतना गोपनीय रखने की जरूरत क्या है!

Deepika Padukone Left mumbai for Shoot before Ranbir Alia Wedding whereas alia bhatt is busy shooting with ranveer singh
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के ए सर्किल में बीते हफ्ते भर से रणबीर और आलिया की शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट घूमती रही है। शादी 14 अप्रैल को होगी या 17 अप्रैल को या फिर होगी भी कि नहीं होगी, इन पर तो बात कम ही होती है क्योंकि सबको पता है कि रणबीर और आलिया लंबे समय से पति पत्नी के रूप में ही रहते रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर की उनकी तस्वीरों में आलिया का हाथ जिस तरह रणबीर के हाथ से पूजा करते हुए सटा हुआ है, वैसा भाव सिर्फ पत्नी के मन में ही पूजा करते समय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Left mumbai for Shoot before Ranbir Alia Wedding whereas alia bhatt is busy shooting with ranveer singh
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, इस सबके बीच लोगों की सतर्क निगाहें रणबीर की दो पूर्व प्रेमिकाओं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ पर भी टिकी रही हैं। बारातियों की लिस्ट में दोनों के पतियों रणवीर सिंह और विकी कौशल के नाम सपत्नीक शामिल बताए गए हैं। लेकिन, बताते हैं  कि इन बारातियों में से दीपिका पादुकोण ने रणवीर आलिया की शादी में मौजूद न रहने का मन बना लिया है और इसी के चलते वह अभी से मुंबई के बाहर चली गई हैं। रणबीर से दीपिका ने बहुत टूटकर प्यार किया था और जब उन्हें रणबीर के कैटरीना कैफ से रिश्तों की बात पता चली तो वह लंबे समय तक सदमे में रही थीं। हालांकि बाद में प्रकट तौर पर दीपिका ने रणबीर को माफ कर दिया था।

विज्ञापन
Deepika Padukone Left mumbai for Shoot before Ranbir Alia Wedding whereas alia bhatt is busy shooting with ranveer singh
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : Bollywood

रणबीर और दीपिका के रिश्तों का किस्सा आलिया के सामने अभी कुछ साल पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी उठा था। माना जाता है कि करण ने जानबूझकर ये एपीसोड दीपिका और आलिया के साथ बनाया और इसके पीछे दिमाग भी रणबीर कपूर का ही लगा ताकि लोगों के बीच में उनकी इमेज पाक साफ बनी रहे। बहुत कुरेदने पर दीपिका ने तब कैमरे के सामने बोल ही दिया था कि अतीत, वर्तमान और भविष्य को स्वीकार करने में ही समझदारी है और वह नकारात्मकता को बांधे रखने में यकीन नहीं रखती हैं। दीपिका के आलिया की शादी से ठीक पहले शहर छोड़ देने की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इस बीच उनके पति रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म ‘रॉनी और रॉकी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग आलिया के साथ करते देखे गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed