फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका, मां नीतू से नहीं है कोई गिला-शिकवा

Sun, 12 May 2019 03:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone met rishi kapoor and neetu kapoor in newyork
deepika padukone
जब रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में थे, उस समय खबर आई थी कि नीतू कपूर दीपिका को पसंद नहीं करती हैं । हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने इस अफवाह को झूठा साबित कर दिया है । दरअसल, दीपिका न्यूयॉर्क में हैं और वो समय निकालकर ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं । 
deepika padukone met rishi kapoor and neetu kapoor in newyork
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
दीपिका की ऋषि और नीतू कपूर के साथ तस्वीर सामने आई है । नीतू कपूर ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है । नीतू ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दीपिका पादुकोण के साथ एक बहुत अच्छी शाम ।'
deepika padukone met rishi kapoor and neetu kapoor in newyork
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि ऋषि कपूर लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे । अब वो कैंसर फ्री हो चुके हैं और जल्द ही भारत लौट सकते हैं । ऋषि का इलाज एक मई से शुरू हुआ था । ऋषि कपूर ने खुद अपनी बीमारी के बारे में बताया था । 

View this post on Instagram

Such a fun evening with adorable @deepikapadukone .. gave lot of love n warmth 😍🥰

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone met rishi kapoor and neetu kapoor in newyork
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
उन्होंने कहा, ''यूएस में मेरे 8 महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था लेकिन मुझ पर भगवान की कृपा थी । अब मैं कैंसर फ्री हूं । मुझे बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना है जिसमें कम से कम 2 महीने लगेंगे । बीमारी से छूटना बड़ी बात है और यह सब मेरे परिवार और मेरे फैंस की प्रार्थनाओं और दुआओं के कारण हुआ है । मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं ।''
विज्ञापन
deepika padukone met rishi kapoor and neetu kapoor in newyork
rishi kapoor, rahul rawail - फोटो : facebook rahul rawail
हाल ही में रणबीर ने ऋषि कपूर की सेहत को लेकर बात करते हुए कहा, 'वह पहले से काफी बेहतर हैं और आशा है कि वह एक या दो महीने में लौट आएंगे। वह काफी उत्साहित हैं...। उनके लिए 1 साल काफी कठिन रहा। उनकी जिंदगी में एकमात्र काम फिल्म और एक्टिंग है, लेकिन 1 साल तक इससे दूर रहे तो उन्हें परेशानी हुई। हालांकि वह अब काफी बेहतर हैं ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed