{"_id":"5a69b1e34f1c1b93268b64a7","slug":"deepika-padukone-most-challenging-role-in-film-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के लिए सबसे मुश्किल था 'पद्मावत' का ये सीन, शूट होने में लगे कई दिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण के लिए सबसे मुश्किल था 'पद्मावत' का ये सीन, शूट होने में लगे कई दिन
Thu, 25 Jan 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पद्मावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म आखिरकार आज रिलीज हो गई। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। कुछ क्रिटिक्स ने इसे संजय लीला भंसाली की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो राजपूतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाए।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने पूछा कि आपके लिए फिल्म में सबसे ज्यादा मुश्किल था।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
इसके जवाब में दीपिका ने बताया कि जौहर का सीन करना। यह मेरे लिए सबसे स्पेशल और चैलेंजिंग भी था। ऐसे सीन को शूट करना पूरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है। राजपूत महिलाओं के ग्रुप के साथ जलती आग की ओर जौहर के लिए बढ़ना, ये सब रोमांचित करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पद्मावत
इसके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार की चर्चा चारों ओर है। निगेटिव रोल में खिलजी का किरदार, हिंदी सिनेमा में अब तक का ऐतिहासिक रोल है। इसे रणवीर ने बखूबी निभाया है। इस रोल के लिए रणवीर ने एक लेटर लिखकर संजय लीला भंसाली का शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन
5 of 5
पद्मावत
बता दें कि 'पद्मावत' तमाम विरोध और प्रदर्शन के बाद आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा के साथ ये फिल्म देशभर के 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना ने आज देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।