छपाक की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची और हिंसा में घायल छात्रों से मिलीं। उन्होंने छात्रों से उनकी तकलीफ साझा की और उनके साथ खड़े रहने की बात की। हालांकि उन्होंने मंच से कोई भाषण नहीं दिया और सिर्फ दस मिनट ही वहां बिताए। लेकिन जैसे ही दीपिका की जेएनयू से तस्वीरें सामने आईं सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने लगे।
दीपिका के JNU पहुंचते ही गरमाया माहौल, किसी ने किया 'छपाक' का विरोध तो कोई कर रहा सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका के जेएनयू पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म छपाक को बायकॉट करने का ट्रेंड चलने लगा जिसमें भाजपा के कई नेता भी ट्वीट कर रहे थे। हालांकि जल्द ही सोशल मीडिया व बड़े-बड़े नाम उनके सपोर्ट में उतर आए। लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं कि जब बड़े-बड़े लोग भी ये साहस नहीं जुटा पाते तब दीपिका का ये कदम काफी सराहनीय है।
वही सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं आपका बहुत बड़ा फैन था लेकिन ऐसी सस्ती पब्लिसिटी अच्छी नहीं है। एक ने लिखा- छपाक को फ्लॉप होने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं कई लोग दीपिका के सपोर्ट में भी दिखाई दिए। एक ने लिखा- तुम्हारे हिम्मत की तारीफ करनी पड़ेगी।
I was your big fan but you did a veri cheap publicity stunt.....#boycottchhapaak #boycottchhapaak #boycottchhapaak #boycottchhapaak pic.twitter.com/0bBFgPrZdH
— ChhooMantarOfficial (@chhoo_mantar) January 8, 2020
Difference is Crystal Clear@deepikapadukone Is Supporting Anti-Natioal. She was Standing with @kanhaiyakumar Where Slogans are Raised of Azadi ..
— एकता 🇮🇳 (@Ekta0001) January 8, 2020
On the other Side there are nationalists people who are Standing Firmly against All Odds @iSinghApurva#boycottchhapaak pic.twitter.com/jSr2t1u7MC
वहीं एक ने लिखा- अब आप भी टुकड़े टुकड़े गैंग के सपोर्ट में खड़ी हो गईं। आप किसी सैनिक को श्रंद्धाजलि देने नहीं गईं लेकिन जेएनयू के छात्रों से आपकी काफी हमदर्दी है। आप भारत में आपके फैन नहीं हैं। कृपया फिल्मों के प्रमोशन के लिए ऐसा तरीका न अपनायें।
1. Make a film based on a social issue
Shame on you
2. Try 2 market it by showing concern towards d issue
3. If it dsn't work, find a problem in d country
4. Take a stand (w/o uttering a word), 2 gain (negative) publicity
5. Increase ur viewership n make money
6. Go to step 1 #boycottChhapaak pic.twitter.com/04KPm9H0Pq
You are with stupid JNU STUDENTS#boycottchhapaak pic.twitter.com/TaBHWbDTq5
जेएनयू से लौटने के बाद दीपिका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'मुझे जो बात सबसे पहले महसूस हुई थी वह मैंने पद्मावत के समय दो साल पहले ही कही थी। उन्होंने कहा कि अब जो वह देखती हैं उससे उन्हें तकलीफ होती है, दर्द होता है क्योंकि जो हो रहा है वह सामान्य नहीं है। हमें कोई कुछ भी कह सकता है, डर भी लगता है। हमारे देश की जो नींव रखी गई थी वो ये तो नहीं थी।'