फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को लेकर दीपिका पादुकोण ने कही थी ये बात, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 21 Jun 2020 11:44 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Jun 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone ranking highest sushant singh rajput based on his acting skills
दीपिका पादुकोण, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी तमाम पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को लेकर बात कर रही हैं।

deepika padukone ranking highest sushant singh rajput based on his acting skills
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन क्लब पेज ने इस वीडियो को साझा किया है। वीडियो दीपिका के एक पुराने इंटरव्यू का है। दीपिका से पूछा गया कि 'परफॉर्मेंस के लिए किस अभिनेता को वो हाई रेटिंग देंगी?' इस पर दीपिका कहती हैं कि 'मुझे सुशांत सिंह राजपूत की परफॉर्मेंस बहुत पसंद है।'

deepika padukone ranking highest sushant singh rajput based on his acting skills
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दीं। बिना किसी गॉडफादर के सुशांत ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। करियर के शुरुआती दिनों में वो बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करते थे। बाद में सुशांत ने टीवी की ओर रुख किया जहां सीरियल 'पवित्र रिश्ता' ने उन्हें हर घर में मशहूर कर दिया। बॉलीवुड में सुशांत ने फिल्म 'काय पो छे' से कदम रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone ranking highest sushant singh rajput based on his acting skills
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2017 में दीपिका पादुकोण ने सुशांत की फिल्म 'राब्ता' में स्पेशल डांस नंबर किया था। फिल्म में सुशांत के अपोजिट अभिनेत्री कृति सेनन थीं। सुशांत कई बार पार्टियों में दीपिका के साथ पोज देते नजर आए हैं। उनके निधन के बाद ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

विज्ञापन
deepika padukone ranking highest sushant singh rajput based on his acting skills
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस अभी तक करीबियों और दोस्तों के बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत पिछले कुछ महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और दवाइयां ले रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों का कहना है कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री की गुटबाजी का शिकार  हुए हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं को-एक्टर, बोलीं- 'झूठ बोल रहे थे वो लोग जिन्होंने...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed