दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' अाज रिलीज हो गई । दीपिका काफी दिनों से इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं । 'छपाक' को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है । फिल्म रिलीज के दिन दीपिका मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं । इस दौरान दीपिका सफेद रंग के सूट में नजर आईं ।
'छपाक' की रिलीज के दिन सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, गणपति के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने मंदिर के अंदर जाकर गणपति के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया । दीपिका की मंदिर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । दीपिका अपनी हर फिल्म की रिलीज पर सिद्धिविनायक मंदिर जाना नहीं भूलती हैं। 'छपाक' के रिव्यू भी आ गए हैं और क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छे रिव्यूज दिए हैं ।
इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे। रिलीज होने के ठीक एक दिन पहले फिल्म को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी घोषणा खुद सीएम कमलनाथ और भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है।
रिलीज से पहले ही ये फिल्म मुश्किल में पड़ गई थी। वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाए जाने की याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। अपर्णा ने इस याचिका में कहा था कि उन्होंने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल के लिए केस लड़ा लेकिन उन्हें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है ।