फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान से है दीपिका पादुकोण का रिश्ता, शादी के बाद ऐसे जुड़ा फैमिली कनेक्शन

Tue, 07 May 2019 02:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 07 May 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone relationship with sonam kapoor and arjun kapoor
deepika padukone - फोटो : social media

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो ना केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी एक दूसरे के रिश्तेदार लगते हैं। कईयों के बारे में तो सभी को पता होता है लेकिन कई सेलिब्रिटीज ऐसे होते हैं जिनके रिश्तदारों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको दीपिका पादुकोण के बारे में बताने जा रहे हैं। कैसे दीपिका का कनेक्शन कपूर खानदान से है।

deepika padukone relationship with sonam kapoor and arjun kapoor
deepika, sonam - फोटो : social media

नवंबर 2018 को दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद दीपिका का कनेक्शन बोनी कपूर, अनिल कपूर के परिवार से जुड़ गया। दरअसल रणवीर सिंह सिंधी हैं। उनके दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं। इस हिसाब से रणवीर सिंह और सोनम कपूर रिश्ते में भाई बहन है। शादी के बाद दीपिका और सोनम के बीच ननद-भाभी का रिश्ता बन गया। 

deepika padukone relationship with sonam kapoor and arjun kapoor
deepika - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण इन दिनों न्यूयॉर्क में मेट गाला समारोह में अपने लुक से धमाल मचा रही हैं। सोशल मीडिया पर इस समारोह की तस्वीरें छाई हुई हैं। दीपिका पादुकोण ने विंटेज प्रिंसेस लुक अपनाया। गुलाबी रंग के ऑफ शोल्डर फ्रिल गाउन में दीपिका काफी आकर्षक लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone relationship with sonam kapoor and arjun kapoor
Deepika Padukone - फोटो : twitter

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण छपाक फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग दिल्ली में खत्म की है। शूटिंग के दौरान वो कई बार दिल्ली की सड़कों पर देखी गई थीं। दीपिका के कई वीडियो भी वायरल हुए थे। एक वीडियो में दीपिका स्कूल के बाहर स्ट्रीट फूड खाते दिखी थीं। वहीं एक में वो लिपलॉक करती नजर आई थीं।

विज्ञापन
deepika padukone relationship with sonam kapoor and arjun kapoor
deepika padukone - फोटो : social media

मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही छपाक में दीपिका के साथ एक्टर विक्रम मेसी है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। फिल्म 10 जनवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed