{"_id":"5aa606004f1c1ba8758b4e80","slug":"deepika-padukone-says-i-do-not-know-where-irrfan-khan-is","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण का बयान, मुझे नहीं पता इरफान कहां हैं, मैं उनकी सलामती की दुआ करती हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण का बयान, मुझे नहीं पता इरफान कहां हैं, मैं उनकी सलामती की दुआ करती हूं
Mon, 12 Mar 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
irrfan khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने अपने बीमार होने को लेकर किए ट्वीट से सबको चौंका दिया। उसके बाद से उनकी बीमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स इरफान की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। फिल्म पीकू में इरफान की को-स्टार रहीं दीपिका भी इरफान की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं।
2 of 4
irrfan khan
एक अवार्ड समारोह में पहुंची दीपिका से जब इरफान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इरफान के जल्दी ठीक होने और उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करती हूं, हम सबको ईश्वर से सभी की अच्छी हेल्थ और खुशी के लिए प्रार्थना करनी ही चाहिए।
3 of 4
Irrfan Khan
दीपिका ने आगे कहा, 'मैं नहीं जानती कि इरफान कहां हैं उनके साथ क्या हुआ है। हालांकि इरफान मेरे लिए ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं सिर्फ एक एक्टर के रूप में नहीं बल्कि एक बेहतरीन इंसान के रूप में भी प्यार करती हूं। मैं कहूंगी कि उनके साथ काम को लेकर मेरा बेस्ट अनुभव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Irrfan Khan
आपको बता दें कि इरफान खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' को अच्छी सफलता मिली थी और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक बार फिर से इस जोड़ी को पर्दे पर साथ लाने जा रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 80 के दशक की मुंबई की माफिया क्वीन सपना दीदी पर आधारित है लेकिन फिलहाल यह फिल्म इरफान की बीमारी की वजह से ठंडे बस्ते में जाती हुई दिख रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।