सब्सक्राइब करें

दीपिका ने साझा की रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो, तस्वीर पर पति रणवीर ने यूं किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Jun 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone share photo with ranbir kapoor now ranveer singh reaction
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लॉकडाउन में घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। दोनों कई बार मजाकिया अंदाज की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर वो एक दूसरे की टांग खिंचाई करने में भी पीछे नहीं रहते। बीते दिन दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर पर रणवीर सिंह ने भी रिएक्शन दिया है।

Trending Videos
deepika padukone share photo with ranbir kapoor now ranveer singh reaction
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को सात साल पूरे होने पर दीपिका ने रणबीर  के साथ की तस्वीर साझा की थी। ये फिल्म दीपिका के करियर के लिए काफी अहम साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को यह पसंद आई थी। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता रणबीर कपूर थे। दीपिका ने फिल्म के लुक टेस्ट की तस्वीरें साझा की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone share photo with ranbir kapoor now ranveer singh reaction
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में दीपिका ने गोल्डन रंग की इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। वो रणबीर कपूर के साथ खड़ी होकर पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में दीपिका और रणबीर एक बेंच पर बैठे हुए हैं। इसमें दीपिका ने टॉप के साथ शॉर्ट स्कर्ट कैरी किया है। रणबीर और दीपिका क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूट।'

deepika padukone share photo with ranbir kapoor now ranveer singh reaction
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के सात साल पूरे होने पर निर्माता करण जौहर तो भावुक हो गए। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने पोस्ट के साथ लिखा था- 'फिर से दोस्ती, यादें, एक साथ जुड़ना, प्यार और इन सबके बीच सबकुछ।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Relive the friendship, memories, reunion, love and everything in between!😍 #7YearsOfYJHD #ReliveYJHD: link in bio. @karanjohar @apoorva1972 #RanbirKapoor @deepikapadukone @adityaroykapur @kalkikanmani @ayan_mukerji #YehJawaaniHaiDeewani . . . . . . . #YJHD #Ranbir #DeepikaPadukone #AdityaRoyKapur #Kalki #AyanMukerji #KaranJohar #Bollywood #Film #Movie #Love #Travel #Dreams #Friendship #Bunny #Naina #Aditi #Avinash #Dharma #DharmaMovies #DharmaProductions #Bollywood

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies) on

विज्ञापन
deepika padukone share photo with ranbir kapoor now ranveer singh reaction
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में कल्कि केकलां और आदित्य रॉय कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई। अयान मुखर्जी ने इसे निर्देशित किया जबकि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी दोस्ती और ड्रामा पर आधारित है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our very first look test...💝 ‘Yaadein mithai ke dibbe ki tarah hoti hain...Ek baar khula, toh sirf ek tukda nahi kha paoge’-Naina Talwar #7yearsofyehjaawanihaideewani @ayan_mukerji @hussain.dalal #ranbirkapoor #bunny @dharmamovies @karanjohar

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed