सब्सक्राइब करें

हिंदुस्तानी भाऊ ने टेलीविजन की मशहूर प्रोड्यूसर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानिए पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 01 Jun 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Hindustani Bhau File FIR Against Ekta Kapoor and Shobha Kapoor For a Web Series
हिंदुस्तानी भाऊ, शोभा कपूर, एकता कपूर - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। हिंदुस्तानी भाऊ वैसे भी अपने वायरल वीडियोज की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं अब खबर है कि हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने टेलीविजन की मशहूर प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Trending Videos
Bigg Boss 13 Contestant Hindustani Bhau File FIR Against Ekta Kapoor and Shobha Kapoor For a Web Series
Hindustani Bhau - फोटो : twitter

दरअसल विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने बीते दिन अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वो जल्द ही बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती को एक्सपोज करने वाले हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि वो इस बॉलीवुड स्टार के खिलाफ एफआईआर भी करने वाले हैं। वहीं अब उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने किसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kal Bollywood Ki Bohot Badi Hasti Ke Khilaf FIR. @alikaashifkhan @narendramodi @adityathackeray @mumbaipolice @shifuji_jaihind @indianarmy.adgpi

A post shared by Hindustani Bhau (@hindustanibhau) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Hindustani Bhau File FIR Against Ekta Kapoor and Shobha Kapoor For a Web Series
ekta kapoor - फोटो : Social Media

हिंदुस्तानी भाऊ ने अब एक नया वीडियो साझा कर उस हस्ती का नाम बता दिया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने वीडियो के जरिए बताया है कि उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। भाऊ ने खार पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज करवाई। भाऊ का आरोप है कि एकता कपूर ने अपनी एक वेब सीरीज में देश के जवान और उसकी वर्दी का मजाक बनाया है। जिसके खिलाफ उन्होंने ये शिकायत दर्ज करवाई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Police Complaint filed today by me against anti national people Ekta Kapoor and Shobha Kapoor for disrespecting our indian military, national emblem, colonel tag and defaming our country. @alikaashifkhan @narendramodi @indianarmy.adgpi @cmomaharashtra_ @amitshahofficial @timesofindia @@shifuji_jaihind @adityathackeray

A post shared by Hindustani Bhau (@hindustanibhau) on

Bigg Boss 13 Contestant Hindustani Bhau File FIR Against Ekta Kapoor and Shobha Kapoor For a Web Series
Hindustani Bhau - फोटो : twitter

इसके अलावा भाऊ ने एक वीडियो और साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने कहा है कि एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए। भाऊ का कहना है कि उनकी इस वेब सीरीज ने इंडियन आर्मी की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hindustani Bhau (@hindustanibhau) on

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Hindustani Bhau File FIR Against Ekta Kapoor and Shobha Kapoor For a Web Series
xxx

गौरतलब है कि हिंदुस्तानी भाऊ वीडियो में जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'ट्रिपल एक्स' है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि इंडियन आर्मी का जवान जब बॉर्डर पर जाता है तो उसकी पत्नी उसकी पीठ पीछे अफेयर चलाती है। इस अफेयर में जवान की वर्दी के साथ अश्लीलता करते हुए दिखाया गया है, जो कि वर्दी का अपमान है। जिसके खिलाफ भाऊ ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। साथ ही उनसे माफी मांगने की भी बात कही है।

पढ़ें: बॉलीवुड के इन सितारों के भाई-बहन रहते हैं लाइमलाइट से दूर, फिल्मों से भी रखते हैं दूरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed