दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक हैं। पर्दे पर हो या असल जिंदगी में दोनों की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं। दीपिका और रणवीर फिलहाल अपने-अपने काम में बिजी हैं और निजी जिंदगी के साथ प्रोफेशनल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
दीपिका ने शेयर की रणवीर की पुरानी तस्वीर, फैंस ने पूछा- 'क्या पति को मिस कर रही हैं?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका की तस्वीर पर फैंस के खूब लाइक्स आ रहे हैं। यही नहीं कृति सेनन और राजकुमार राव ने भी तस्वीर को लाइक किया। एक फैन ने तस्वीर पर कमेंट किया- 'रॉयल कपल'। वहीं एक दूसरे ने लिखा- 'कपल गोल्स'।

एक यूजर ने लिखा कि 'मोहब्बत है इन दोनों से...आइडल कपल होने के साथ-साथ बेस्ट एक्टर्स।' रणवीर सिंह फिलहाल लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में दीपिका की इस तस्वीर को देखकर एक फैन ने कमेंट कर पूछा- 'रणवीर को मिस कर रही हैं ? ' बता दें कि यह तस्वीर इस साल मार्च की है जब हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड हुए थे।
