किंग खान लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में अब शाहरुख खान के फैंस को उनका और दूर रहना गवारा नहीं आ रहा है। जिसके चलते उन्होंने शाहरुख से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट की है। फैंस इस रिक्वेस्ट के लिए #WeMissSRKOnBigScreen का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में फैंस ने शाहरुख खान के लिए इस हैशटैग की मदद से अपने 'मन की बात' कही है...
शाहरुख के फैंस ने कही अपने 'मन की बात', ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WeMissSRKOnBigScreen
दरअसल 27 जुलाई को ट्विटर पर #WeMissSRKOnBigScreen ट्रेंड करने लगा था। बता दें कि शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं।
Jo South ke stars ke birthday tag ko replace kar de woh SRKIANS 🚩🦁#WeMissSRKOnBigScreen pic.twitter.com/fCukMt3DXI
ऐसे में करीब पिछले 7 महीने से शाहरुख ने एक भी फिल्म साइन नहीं की है। जिसके चलते उनका हर फैन उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरस रहा है। जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर #WeMissSRKOnBigScreen के साथ अपने मन की बात कर रहे हैं।
Come on SRK sir. Only because of you. Many people having hopes in their life.#WeMissSRKOnBigScreen
Correction in photo:-
Not 268 awards but it's 285+ awards pic.twitter.com/eZoqkfEi8T
बता दें कि ऐसा सुनने को मिला था कि शाहरुख पहले एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। वहीं फरहान अख्तर की डॉन 3 को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। लेकिन किसी भी खबर पर शाहरुख ने पुष्टि नहीं की।
Please Comeback with a bang..#WeMissSRKOnBigScreen pic.twitter.com/xSpZykzCLe
इस बारे में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था- 'मेरे पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। मैं अभी किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं। वैसे ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं और मैं 3-4 नई फिल्म से जुड़ जाता हूं। लेकिन इस बार मेरा मन नहीं है... मेरा दिल नहीं मान रहा ऐसा करने को। मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबें पढ़नी चाहिए। मेरे बच्चे भी कॉलेज में है। मेरी बेटी कॉलेज जा रही है और मेरे बेटे की पढ़ाई खत्म होने वाली है। तो मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहता हूं।'
#WeMissSRKOnBigScreen
The man who made Bollywood famous pic.twitter.com/kwrQCrghnf
