बॉलीवुड सितारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें आपने कम ही देखी होंगी। आज हम आपको एक अभिनेत्री की थ्रोबैक तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें वो अपने स्कूल के दोस्तों के साथ बस से यात्रा कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें साझा की हैं।
इस सुपरस्टार अभिनेत्री ने साझा की स्कूल के दिनों की तस्वीरें, बस और ट्रेन से करती दिखीं सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरें देखकर अगर आपने अभी तक नहीं पहचाना है तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिर ये कौन हैं। बस के पीछे बैठीं ये अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। फ्लैशबैक फ्राइडे में दीपिका ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। व्हाइट टीशर्ट में दीपिका अपने दाईं ओर देख रही हैं।
एक अन्य तस्वीर में दीपिका ट्रेन में हैं। ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर उनके स्कूल की अन्य स्टूडेंट हैं जो कैमरे से तस्वीर खींच रही हैं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि 'वे कहते हैं कि आगे देखो... लेकिन कभी-कभी अपने आप को इस बारे में याद दिलाएं कि आप कहां से आए हैं और इस अविश्वसनीय यात्रा पर आप कहां हैं।'
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका इससे पहले भी कई बार अपनी स्कूल की तस्वीर साझा कर चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ये तस्वीर पोस्ट की थी। दीपिका ने हाथों में ट्रॉफी ली हुई है और ढेर सारे मेडल भी हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं और मुस्कुराकर पोज दे रही हैं।
दीपिका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो कबीर खान के निर्देशन में फिल्म 83 में नजर आएंगी। कपिल देव की बायोपिक में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा दीपिका के पास शकुन बत्रा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे हैं। दीपिका द्रौपदी के जीवन पर आधारित एक फिल्म कर रही हैं जिसे वो खुद प्रोड्यूस भी कर रही हैं। हॉलीवुड की फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक में भी वो नजर आएंगी।