अक्सर सितारे सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर साझा कर देते हैं। अपने चहीते कलाकारों की अनदेखी तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक भी खुश हो जाते हैं। ऐसी ही एक जानी मानी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। क्या आप इस अभिनेत्री को पहचान पाए?
सुपरहिट फिल्में दे चुकीं इस अभिनेत्री ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्या आप पहचान पाए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरे जनाब, यह छोटी सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशूहर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। इस तस्वीर में दीपिका बहुत क्यूट लग रही हैं और सोती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका की इस तस्वीर पर कई सितारे और यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया।
रणवीर ने दीपिका की इस तस्वीर पर स्माइल वाली इमोजी बनाई। खास बात है कि दीपिका ने अपने बचपन की एक नहीं बल्कि दो तस्वीरें साझा की हैं। दोनों तस्वीरों में दीपिका को पहचानना मुश्किल है। हालांकि यह पहली बार नहीं हैं कि दीपिका ने बचपन की तस्वीर साझा की हो। इससे पहले भी दीपिका इस तरह से बचपन की तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।
post diwali celebrations...💤 #diwali
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
फिल्मों की बात करें तो दीपिका जल्द ही 'छपाक' और '83' फिल्म में नजर आएंगी। छपाक फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है तो वहीं '83' फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी का। हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया कहा। इसकी वजह इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या का लगातार बढ़ना है।
post diwali celebrations...💤 #diwali
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स अब 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से अधिक हो गए हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को शुक्रिया करते हुए वीडियो पोस्ट किया। वीडियो साझा करते हुए लिखा था- 'आप में से 40 के लिए 40 व्यक्तिगत नोट।
यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के साथ वक्त बिता रहे विराट कोहली, जन्मदिन से पहले पहुंचे पड़ोसी देश
40 personalised notes for 40 of you.Thank you for all your love!❤️ #40Million!
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on