फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइमलाइट से दूर संन्यासी बना विनोद खन्ना का ये बेटा, कभी पूनम पांडे से थीं अफेयर की खबरें

Mon, 04 Nov 2019 06:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Nov 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
vinod khanna youngest son sakshi khanna spiritual path like his father
साक्षी खन्ना, विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना को तो सभी जानते हैं लेकिन उनके तीसरे बेटे साक्षी खन्ना के बारे में कम ही लोगों को पता होगा। करीब 2 साल पहले साक्षी खन्ना ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला था लेकिन अब उन्होंने अपने पिता विनोद खन्ना की राह पर चलने का फैसला किया है।

vinod khanna youngest son sakshi khanna spiritual path like his father
साक्षी खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

वेेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, साक्षी खन्ना भी ओशो के भक्त बन गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ महीने पहले साक्षी ओशो के आश्रम पहुंचे। बता दें कि विनोद खन्ना ने साल 1990 में कविता खन्ना से दूसरी शादी की थी, जिनसे उन्हें बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं। 

vinod khanna youngest son sakshi khanna spiritual path like his father
Vinod Khanna - फोटो : Instagram

विनोद खन्ना ने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर हिंदी सिनेमा से दूरे जाने का फैसला लिया था। 70 के दशक के आखिरी सालों में विनोद खन्ना ओशो (आचार्य रजनीश) से प्रभावित होने लगे थे और वो रजनीश आश्रम में संन्यासी बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vinod khanna youngest son sakshi khanna spiritual path like his father
साक्षी खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

28 साल के साक्षी खन्ना के बारे में कुछ साल पहले ऐसी खबरें आई थीं कि संजय लीला भंसाली उन्हें लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साक्षी संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। जिसके बाद ही चर्चा होने लगी कि भंसाली उन्हें लॉन्च करने वाले हैं लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी कोई प्रोजेक्ट सामने नहीं आया। 

विज्ञापन
vinod khanna youngest son sakshi khanna spiritual path like his father
साक्षी खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा साक्षी अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उनके अफेयर के चर्चे पूनम पांडे के साथ रह चुके हैं। दोनों कई बार साथ में घूमते और पार्टी करते दिखे हालांकि इस मामले में दोनों का बयान सामने नहीं आया था। साल 2011 में साक्षी एक रेव पार्टी में पकड़े गए थे। उन्होंने उस समय ड्रग्स लेने से इंकार किया था। 

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण से प्रियंका चोपड़ा भी हुई परेशान, लोगों से की ये अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed