बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ लॉकडाउन में वक्त बिता रही हैं। घर पर होने के वजह से दीपिका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। वो अक्सर कोई न कोई अनोखी पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 20 साल पुरानी एक तस्वीर साझा की।
'भूखी' दीपिका को जब आमिर खान ने नहीं खाने दिया था दही चावल, 20 साल पुरानी तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने बताया मजेदार किस्सा
दीपिका पादुकोण की ये तस्वीर बहुत खास है क्योंकि इसमें फिल्म अभिनेता आमिर खान साथ नजर आ रहे हैं। आमिर के पास में 13 साल की दीपिका बैठी दिख रही हैं। इसके अलावा उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्ज्वला पादुकोण और बहन तनिषा पादुकोण भी हैं।
दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, '1 जनवरी, 2000 से एक बड़ी थ्रोबैक फोटो। मैं 13 साल की थी और काफी अजीब थी। मैं अभी भी हूं। वो लंच ले रहे थे। वे दही चावल खा रहे थे। मैं भूखी थी। जैसा की मैं हमेशा ही रहती हूं। मगर उन्होंने मुझे ऑफर नहीं किया और मैंने खाया नहीं।'
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए इस फनी किस्से अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन इन सब कमेंट के बीच एक कमेंट बहुत खास है जो दीपिका के पति रणवीर सिंह ने किया है। रणबीर ने लिखा है, 'वास्तव में बेहद पुरानी।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। उनके आने वाली फिल्म '83' है। इस फिल्म में उन्होंने कपिल देव बने रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाया है। 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली भारत की जीत की बनी ये फिल्म कब पर्दे पर नजर आएगी, इसे अभी नहीं बताया जा सकता।
लॉकडाउन में सामने आया प्रियंका चोपड़ा का अजीबोगरीब लुक, यूजर्स बोले- शाकालाका बूम बूम वाली पेंसिल
