फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका ने की हॉलीवुड की नई उड़ान की तैयारी, इस बार बड़े इरादे, बड़ा धमाका

Fri, 22 Jan 2021 06:12 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Jan 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone signs up with international talent agency ICM
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर से हॉलीवुड को अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हो रही हैं। उन्होंने अमेरिका की एक टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी आईसीएम पार्टनर्स को हॉलीवुड में अपना नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह टैलेंट एजेंसी दीपिका को कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद करेगी। देश में रहकर दीपिका लगातार फिल्में तो कर ही रही है। अब वह चाहती हैं कि उन्हें विदेशों से भी फिल्मों के ऑफर मिलें और वह इतना ही नाम विदेशों में भी कमाएं।

Deepika Padukone signs up with international talent agency ICM
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश की मौजूदा अभिनेत्रियों में दीपिका का नाम इस समय सबसे ऊपर है। वह कमाई में भी बहुत आगे हैं और फिल्मों में काम करने के मामले में भी। कमाई में तो दीपिका बहुत से अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ देती हैं। जब उनका देश में इतना वर्चस्व है तो फिर वह दुनिया भर में फैलने से क्यों रुके? इसलिए दीपिका ने फैसला लिया है कि वह हॉलीवुड में भी काम करती रहेंगी। जिस तरह देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्में कम और अंग्रेजी फिल्में ज्यादा कर रही हैं, उसी हिसाब से दीपिका भी कुछ आगे का सोच रही हैं।

Deepika Padukone signs up with international talent agency ICM
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैसे दीपिका के लिए भाषा अब कोई बंदिश नहीं रही। शुरुआत से दीपिका हिंदी फिल्मों में काम करती रहीं और अपना नाम कमाती रहीं। हाल ही में उन्होंने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास के साथ एक फिल्म की घोषणा की है जिसका निर्देशन नाग अश्विन करेंगे। फिल्म के बारे में तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन दीपिका ने इसी के साथ उत्तर से दक्षिण तक की उड़ान भर ली है और अब बारी है देश से विदेश तक पहुंचने की। इसलिए दीपिका ने अमेरिका की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी आईसीएम पार्टनर्स के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone signs up with international talent agency ICM
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

दीपिका ने जिस टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के साथ हॉलीवुड का सफर आगे बढ़ाने की तैयारी की है, वह एजेंसी जॉन सीना, रेजिना किंग, ओलिविया कॉलमन, लाना कोंडोर, इयान सोमरहल्डर जैसे कलाकारों को भी मैनेज करती है और अब दीपिका भी इसका ही हिस्सा हैं। इससे एक बात तो साफ है कि दीपिका पादुकोण बहुत ही जल्द किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आ जाएंगी। दीपिका ने पहले भी हॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वह वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone signs up with international talent agency ICM
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका के साथ विन डीजल, रुबी रोज, डोनी येन, निना डोबरेव, टोनी जा जैसे कलाकारों से सजी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज' दुनिया भर में तो सफल रही लेकिन देश में उसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। दीपिका की कोशिश रहेगी कि वह हॉलीवुड की अगली कोई भी फिल्म करें, उससे देश और विदेश दोनों में प्रसिद्धि पाएं। फिलहाल तो दीपिका शकुन बत्रा के निर्देशन में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'पठान' की शूटिंग थी चल रही है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed