सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शादी के डेढ़ महीने बाद दीपिका का रणवीर पर बड़ा खुलासा, बोलीं-4 साल पहले ही...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रियंका भल्ला Updated Fri, 28 Dec 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone speaks about her and ranveer singh engagement
deepika, ranveer - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों लव बर्ड्स 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीती-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद दोनों ने बेंगलुरु और मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। दीपिका ने शादी के डेढ़ महीने बाद रणवीर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Trending Videos
deepika padukone speaks about her and ranveer singh engagement
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram

वहीं ये कहना गलत नहीं होगा कि इन दोनों की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों कपल की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। इसी बीच दीपिका और रणवीर की सगाई को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे सुनकर दोनों के फैंस को झटका लग सकता है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं दोनों ने इस साल की शुरुआत में सगाई की थी तो आपको बता दें कि ये खबर बिलकुल गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone speaks about her and ranveer singh engagement
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala

जी हां, आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि दोनों लव बर्ड्स 4 साल पहले ही एक दूसरे से सगाई कर चुके थे और दोनों ने ये सीक्रेट पूरी दुनिया से छिपा रखा था और ऐसा हम नहीं बल्कि खुद दीपिका पादुकोण का कहना है। दरअसल, हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ने चार साल पहले ही एक दूसरे के साथ सगाई कर ली थी और दोनों ने इस बात की खबर किसी को नहीं लगने दी।

deepika padukone speaks about her and ranveer singh engagement
deepika, ranveer - फोटो : social media

वहीं अगर आपको याद हो तो साल 2016 में भी दोनों की सगाई की खबरें आए थी लेकिन उस दौरान भी दोनों ने न तो इन सुर्खियों पर अपनी सहमति जताई थी और न ही इससे इनकार किया था। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे यह खबर चर्चा से बाहर हो गई।

विज्ञापन
deepika padukone speaks about her and ranveer singh engagement
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala

वहीं दोनों के अपकपिंग फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा’ रिलीज हो चुकी है। वहीं दीपिका लगभग एक साल बाद निर्देशक मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म 'छपाक’ से कमबैक करने जा रही हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर अधारित है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed