फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TREND कर रही है 'पद्मावत' की रिलीज डेट, यूजर्स ने ऐसे कमेंट देकर उड़ाया मजाक

Tue, 09 Jan 2018 05:56 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 09 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone starrer padmavati release date troll on twitter
PADMAVATI
अरसे से विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावत' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के 25 जनवरी को रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से रिलीज की तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई है। फिल्म को हाल ही में कुछ बदलावों के साथ सेंसर बोर्ड से क्लीन चिट मिली है लेकिन इसकी राह में रोढ़े अब भी कम नहीं हैं। फिल्म का अब भी विरोध किया जा रहा है। वहीं, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साफ तौर पर कहा है कि ​फिल्म 'पद्मावत' को राज्य में रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट और राजस्थान में बैन को लेकर फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

 
deepika padukone starrer padmavati release date troll on twitter
padmavati
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि पद्मावत 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को लेकर कई लोग काफी उत्साहित भी दिखे। @Pragtimishra18 नाम की यूजर ने ट्वीट किया, "सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आ रही है। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।"

 
deepika padukone starrer padmavati release date troll on twitter
padmavati
यूजर रेनु सुब्रमण्यम ने लिखा कि पता नहीं क्यूं लेकिन पद्मावत में मेरी दिलचस्पी खत्म हो गई है। वहीं, एक अन्य यूजर विजय सिंह यादव इस फिल्म पर हुई राजनीति की बात करते हैं। उन्होंने लिखा, "पद्मावत - भारतीय राजनीति का हिंदुत्व-काल।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone starrer padmavati release date troll on twitter
padmavati tweet
कई लोगों में 'पद्मावत' फिल्म को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया है। वो फिल्म की रिलीज का अब भी विरोध कर रहे हैं। बाईसा नगीन शेखावत नाम कि एक ट्वीटर यूजर लिखती हैं, "वह पद्मावति का नाम बदलकर पद्मावत रखेंगे और हम लठ का नाम बदलकर फूल रखेंगे। तुम मूवी रिलीज करो हम फूल बरसाएंगे।"

 
विज्ञापन
deepika padukone starrer padmavati release date troll on twitter
tweet
विरोध करने वालो को जवाब में आकाश बनोटे ने ट्वीटर पर लिखा, "पद्मावति का विरोध करने वाले लोग मुझे समझ नहीं आते। उन्हें इतिहास से कोई मतलब नहीं, ना ही उन्हें स्मारकों की कोई चिंता है। उन्हें फिक्र है तो सिर्फ नाम पद्मावत की।"

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed