{"_id":"628dc44126ea313ec9581d05","slug":"deepika-padukone-struggled-to-walk-in-her-orange-gown-at-the-cannes-film-festival-2022-red-carpet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2022: रेड कार्पेट पर पैरों में गाउन की ट्रेल फंसने से लड़खड़ाईं दीपिका पादुकोण, संभलना हो गया मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes 2022: रेड कार्पेट पर पैरों में गाउन की ट्रेल फंसने से लड़खड़ाईं दीपिका पादुकोण, संभलना हो गया मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 25 May 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस गई हुई हैं। इस बार वह फेस्टिवल में जूरी का हिस्सा हैं। फेस्टिवल से दीपिका के रोज एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहे हैं। दीपिका ने अब तक अपने लुक को कंफर्ट और सिंपल रखा था। लेकिन अपने लेटेस्ट ऑरेंज गाउन को वह रेड कार्पेट पर संभालती नजर आईं। वहीं, उनके पैरों में गाउन की ट्रेल आने से वह लड़खड़ा गईं। अब दीपिका की गाउन को बार-बार ठीक करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
दरअसल, दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर एक ट्रेल के साथ ऑरेंज कलर का गाउन पहन कर आई थीं। उन्हें रेड कार्पेट पर ट्रेल के साथ चलने में परेशानी हुई। दीपिका को थोड़ा चलने के बाद अपनी ट्रेल को पीछे करने के लिए बार-बार झुकते हुए देखा गया। वहीं, इस ड्रेस की वजह से उन्हें सीढ़ियों पर चढ़ने में भी परेशानी हुई। वह हाथ में गाउन की ट्रेल को पकड़े नजर आईं।
दीपिका पादुकोण को कई लोग इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘इसके बाद डिजाइनर की जॉब जरूर चली गई होगी’, तो दूसरे ने लिखा, ‘जब ड्रेस कैरी करनी नहीं आती तो पहनते ही क्यों हैं। वो भी इतनी बड़ी ट्रेल के साथ, ये खुद का मजाक बनवाने जैसा है।’ वहीं, कुछ लोग दीपिका की तारीफ करते हुए नजर आए। एक फैन ने लिखा, ‘क्या हम इस बात की सराहना कर सकते हैं कि उन्होंने अकेले ही पूरे गाउन को संभल लिया?’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
हालांकि इस ड्रेस में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इस लुक को उन्होंने मैसी बन और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। वहीं, ग्रीन कलर के इयररिंग्स पहने हुए हैं। उनके इस लुक को सभी ने पसंद किया, लेकिन वह इसे संभालते ही नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।