फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: दीपिका ने लिया मजेदार ‘सॉक्स चैलेंज’ में हिस्सा, रणवीर सिंह को दी रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती

Wed, 24 Aug 2022 09:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 24 Aug 2022 09:03 PM IST
सार

Deepika Padukone: दीपिका ने लिया मजेदार ‘सॉक्स चैलेंज’ में हिस्सा, रणवीर सिंह को दी रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती

विज्ञापन
Deepika Padukone take sock challenge and ask husband Ranveer Singh to beat her record, watch video
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर ही फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक मजेदार ‘सॉक्स चैलेंज’ में भाग लिया और उसे पूरे करते हुए वीडियो साझा की। दीपिका ने न सिर्फ इस चैलेंज में हिस्सा लिया बल्कि अपने पति रणवीर सिंह को भी इसे पूरा करने की चुनौती दे दी।

Deepika Padukone take sock challenge and ask husband Ranveer Singh to beat her record, watch video
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चैलेंज का वीडियो शेयर किया है। इस चैलेंज में दीपिका को तीस सेकेंड में एक पैर में सबसे ज्यादा मोजे पहनने हैं। वीडियो में वह अपने सभी मोजे एक पैर पर फिट करने के लिए तेजी दिख रही हैं, जिस पर उनकी टीम के सदस्यों में से एक हल्की हंसी के साथ कहता है, ‘ऐसा लगता है कि आपने पहले भी ऐसा किया है।’ दीपिका 30 सेकेंड में 9 मोजे पहनने में सफल हो जाती हैं।

Deepika Padukone take sock challenge and ask husband Ranveer Singh to beat her record, watch video
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर को चुनौती दी कि वह इसमें उन्हें पीछे छोड़कर दिखाएं। दीपिका की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'आप जो भी कुछ करती हैं उसे शानदार तरीके से करती हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'रणवीर आपको इसमें पीछे छोड़ देंगे क्योंकि उनमें बहुत एनर्जी है।' अब फैंस रणवीर सिंह के 'सॉक चैलेंज' को पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone take sock challenge and ask husband Ranveer Singh to beat her record, watch video
पठान में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' का भी हिस्सा हैं। दीपिका के पास ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' और अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' का हिंदी रीमेक भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed