सिनेप्रेमी के लिए बुधवार का दिन काफी खास रहा। रोजाना की तरह आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आज मोस्ट अवेटिड फिल्म 'विक्रम वेधा' का टीजर रिलीज हो गया है। इसके अलावा, रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन करने फैंस के बीच उतर चुके हैं। फिल्मी रैप में हम आपको आज की 10 बड़ी खबरों के जरिए मनोरंजन जगत का हाल बताने जा रहे हैं।
Filmy Wrap: विक्रम वेधा का टीजर रिलीज और सपना चौधरी हो सकती हैं गिरफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक और सैफ के फर्स्ट लुक आने के बाद से ही प्रशंसक 2017 में आई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की आधिकारिक हिंदी रीमेक में आर माधवन और विजय सेतुपति की जगह में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को देखने के लिए बेहद उत्साहित। फैंस के बीच बड़े पर्दे पर ऋतिक-सैफ की जोड़ी को देखने के क्रेज को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने आज यानी बुधवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है।
Vikram Vedha Teaser OUT: 'विक्रम वेधा' के टीजर में सैफ-ऋतिक की टक्कर, यूजर्स बोले- सीटीमार एक्शन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले महीने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे जहां उनके साथ फिल्म के सह-कलाकार नागार्जुन और आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी नजर आए।
Brahmastra: एसएस राजामौली-नागार्जुन के साथ पत्ते पर खाना खाते दिखे रणबीर कपूर, वीडियो वायरल
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' सीजन 1 के विजेता सुनील पाल ने अपने दोस्त और सहयोगी राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए अपडेट जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि राजू श्रीवास्तव की सेहत में इसी तरह सुधार आता गया, तो उन्हें "आज" वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। इसके साथ ही सुनील पाल ने प्रशंसकों को पॉजिटिव सोचने की सलाह दी है।
Raju Srivastava Health Update: सुनील पाल ने दी फैंस को पॉजिटिव रहने की सलाह, कहा- आज हट सकता है वेंटिलेटर
केआरके उर्फ कमाल राशिद कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फिल्मों और इंडस्ट्री पर खुलकर अपनी राय देते नजर आते हैं। कई बार तो वह विवादित बयान तक दे देते हैं, जिस पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। इन दिनों केआरके सोशल मीडिया पर चल रहे बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। इसके लिए वह स्टार्स और फिल्म मेकर्स पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इन दिनों केआरके ने आमिर खान से लेकर, ऋतिक रोशन और तापसी पन्नू तक तमाम सितारों को निशाने पर लिया। मगर, वह हाल ही में अनीस बज्मी की तारीफ करते नजर आए हैं।
KRK: 'भूल भुलैया 2' के लिए केआरके ने बांधे अनीस बज्मी की तारीफों के पुल, कार्तिक आर्यन का नाम लिखना ही भूल गए!