दीपिका पादुकोण अब फिल्मों के अलावा खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं । उन्होंने साल 2017 में रणवीर सिंह से शादी की थी । इससे पहले वो रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं । रणबीर के साथ रिश्ते में उन्हें धोखा मिला जिससे वो डिप्रेशन में चली गई थीं । दीपिका कई बार अपने साथ हुए धोखे और डिप्रेशन पर बोल चुकी हैं । हाल ही में उन्होंने रणबीर का नाम लिए बिना अपने साथ हुए धोखे की पूरी सच्चाई बताई ।
दीपिका पादुकोण की लव लाइफ, बताई एक्स बॉयफ्रेंड, धोखे और डिप्रेशन की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैं उसे धोखा दूंगी या चीट करूंगी तो मैं रिश्ते में ही क्यों रहूंगी?इससे अच्छा है कि मैं सिंगल रहूं और मस्ती करूं। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता, इसलिए मुझे पहले काफी दुख झेलना पड़ा। मैं इतनी बेवकूफ थी कि मैंने उसे दूसरा मौका दिया, जबकि मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। बाद में उसने मुझसे भीख मांगी थी और मिन्नतें की थीं, तो मैंने उसे माफ कर दिया लेकिन ये मेरी बवकूफी थी।'
'मुझे उन सब चीजों से बाहर आने में काफी वक्त लगा। लेकिन अब जब मैं उन सब चीजों से बाहर आ गई हूं तो कोई भी मुझे इस वक्त में वापस नहीं ले जा सकता। उसने जब मुझे पहली बार धोखा दिया था तब मुझे लगा कि इस रिलेशनशिप में या फिर मुझमें कोई दिक्कत होगी। लेकिन जब धोखा देना किसी की आदत ही हो तो वो यही करता है।'
करिश्मा के बच्चों के साथ ऐसे हैं सौतेली मां के रिश्ते, जन्मदिन पर लिख दी ये बात