सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण: पिता के बाद दीपिका पादुकोण भी हुईं पॉजिटिव, परिवार के साथ बंगलूरू में हैं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 04 May 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19 Family Members Also Contracted The Virus
दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इस वक्त एक्ट्रेस परिवार के साथ बंगलूरू में हैं। इससे पहले खबर आई थी कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव हैं। 

Trending Videos
Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19 Family Members Also Contracted The Virus
माता-पिता और बहन के साथ दीपिका

पिछले महीने ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। वे परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए बंगलूरू रवाना हुए थे। इसके पहले खबर आई थी कि दीपिका के पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं उनकी मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण भी वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस तरह से देखा जाए तो कोरोना ने अभिनेत्री की पूरी फैमिली को अपनी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19 Family Members Also Contracted The Virus
प्रकाश पादुकोण, दीपिका पादुकोण - फोटो : Social media

प्रकाश पादुकोण के करीबी दोस्त और प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकैडमी के डायरेक्टर विमल कुमार ने बताया, '10 दिन पहले प्रकाश, उनकी पत्नी उजाला और उनकी दूसरी बेटी अनीषा को लक्षण महसूस हुए और उन्होंने अपना टेस्ट कराया। सभी का रिजल्ट पॉजिटिव आया।'

Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19 Family Members Also Contracted The Virus
दीपिका पादुकोण, प्रकाश पादुकोण - फोटो : Social media

विमल कुमार ने आगे बताया, 'सभी ने खुद को आइसोलेट कर लिया लेकिन एक हफ्ते बीतने के बाद भी प्रकाश का बुखार कम नहीं हुआ। ऐसे में बीते शनिवार को उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी वह ठीक हैं। तो वहीं उनकी पत्नी और बेटी घर पर हैं। उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में प्रकाश अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।'

विज्ञापन
Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19 Family Members Also Contracted The Virus
शुभांगी अत्रे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अभिजीत सावंत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में कोविड 19 की दूसरी लहर का शिकार होकर कुछ सेलेब्स अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें कई दिग्गज भी शामिल हैं। वहीं कई लोग कोरोना को मात देकर जंग जीत चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिजीत सावंत, शुभांगी अत्रे, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और सोनू सूद जैसे कई सितारे शामिल हैं। इसके अलावा लोगों से वैक्सीन लेने की अपील भी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed