फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका से लेकर ऐश्वर्या तक ने एक सीन के लिए पहने इतने महंगे कपड़े, बाद में होता है ये हाल

Tue, 30 Apr 2019 05:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 30 Apr 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone to Aishwarya Rai Know what happens with costly clothes of celebrity after film
Aishwarya, Rishi Kapoor, Deepika - फोटो : file photo

बॉलीवुड फिल्मों को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। ना केवल फिल्म के सेट बल्कि स्टार्स के कपड़ों पर भी पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। कई बार तो यही कपड़े ऐसा ट्रेंड बनाते हैं कि लोग उनसे स्टाइल को कॉपी करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के जहन में सवाल आता है कि आखिर इन महंगे कपड़ों का फिल्म बनने के बाद क्या होता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो चलिए आपको बताते हैं कि इन बेशकीमती कपड़ों को किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है। 

Deepika Padukone to Aishwarya Rai Know what happens with costly clothes of celebrity after film
bajirao mastani - फोटो : file photo

बाजीराव मस्तानी- नजर जो तेरी लागे (दीपिका ड्रेस)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म का गाना नजर जो तेरी लागे भी हिट रहा। इस गाने में दीपिका ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने याद के तौर पर संभाल कर रख दिया था।

Deepika Padukone to Aishwarya Rai Know what happens with costly clothes of celebrity after film
Aishwarya Rai - फोटो : file photo

बंटी और बबली- कजरारे कजरारे (ऐश्वर्या राय लहंगा)
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का कजरारे डांस आज भी लोगों को काफी पसंद है। इस गाने में बच्चन परिवार की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि कजरारे गाने में ऐश्वर्या ने जो लहंगा पहना था उसे 'बैंड बाजा बारात' के गाने में बैकग्राउंड डांसर्स ने पहना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone to Aishwarya Rai Know what happens with costly clothes of celebrity after film
Salman Khan - फोटो : file photo

मुझसे शादी करोगी- जीने के हैं 4 दिन (सलमान टॉवल)
'मुझसे शादी करोगी' फिल्म का जीने के है 4 दिन गाना सुपरहिट रहा था। इस गाने में सलमान खान एक टॉवल के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे। कहा जाता है कि यह टॉवल 1,42,000 रुपए में नीलाम हुई थी। सलमान ने इस राशि को एनजीओ को दान कर दिया था।  

विज्ञापन
Deepika Padukone to Aishwarya Rai Know what happens with costly clothes of celebrity after film
anushka sharma - फोटो : file photo

बॉम्बे वेलवेट- अनुष्का शर्मा गाउन 'बॉम्बे वेलवेट' 
फिल्म में अनुष्का शर्मा का गाउन चर्चा का विषय रहा था। इस गाउन का वजन करीब 35 किलो था। जानकारी के मुताबिक इस गाउन को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। कहा जाता है कि शूटिंग खत्म होने के बाद इस गाउन को मनीष ने वापस ले लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed