दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते 14 और 15 नवंबर को इटली में गुपचुप शादी रचाई। शादी के बाद दोनों देश लौटे। इसके बाद दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला पैलेस' में दोनों ने अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी दी और मुंबई लौट आए। शनिवार की रात दीपिका की ननद यानी रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने एक शानदार पार्टी आयोजित की।
{"_id":"5bfb632dbdec2241ab338a44","slug":"deepika-padukone-troll-for-her-outfit-in-wedding-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टी में अपने लुक के कारण ट्रोल हुईं दीपिका, यूजर्स बोले- 'सिर पर फूलों का गमला क्यों सजा रखा है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पार्टी में अपने लुक के कारण ट्रोल हुईं दीपिका, यूजर्स बोले- 'सिर पर फूलों का गमला क्यों सजा रखा है'
Mon, 26 Nov 2018 08:48 AM IST
Trainee Trainee
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
deepika padukone
इस पार्टी में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना। वहीं रणवीर मनीष अरोड़ा के कपड़ों में नजर आए। रणवीर पहले ही अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल होते रहते हैं इस पार्टी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बता दें रणवीर ने मौके पर कलरफुल जैकेट पहना था।
deepika padukone
- फोटो : instagram
अपने डिसेंट स्टाइल के लिए मशहूर दीपिका पादुकोण ने इस पार्टी में फूलों से सजे और रंग-बिरंगे कपड़े पहने। दीपिका के फैंस को शायद उनसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी। रविवार देर शाम जब सब्यसाची ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका की फोटोज शेयर की। उन्हें ड्रेस की वजह से ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : instagram
किसी ने दीपिका को भूत कहा तो किसी ने अब तक की सबसे खराब दुल्हन तक कह दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा दीपिका ने इस ड्रेस के लिए पैसे दिए... मैं तो फ्री में भी कभी नहीं पहनूंगी। एक यूजर ने लिखा- मुझे नहीं पता था सब्यसाची हैलोविन ड्रेसेस भी डिजाइन करता है।
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- दीपिका तुम बहुत डरावनी लग रही हो। एक यूजर ने लिखा- फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन में जाने की तैयारी में हो क्या। इतना ही नहीं यूजर्स दीपिका के हेयर स्टाइल का भी मजाक बना रहे हैं। दीपिका ने गुलाबों से ताजनुमा स्टाइल बनाई है लेकिन ये देखने में कुछ खास नहीं लग रही है।
