फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान के भारत दौरे से लेकर 'बिग बॉस 12' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Mon, 26 Nov 2018 08:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
irrfan khan to bigg boss 12 srishty rode here top news
इरफान खान - फोटो : file photo

2 दिन के लिए भारत आए थे इरफान


एक्टर इरफान इन दिनों अपनी बीमारी के इलाज के लिए लंदन में हैं। इरफान ने ट्वीट कर बताया था कि उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर है। दिवाली से पहले खबर थी कि इरफान जल्द भारत लौटेंगे और दिवाली यहीं मनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इरफान से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। वेबसाइट स्पॉटबॉय के अनुसार इरफान 2 दिन के निजी काम के लिए भारत आए थे। उन्होंने इसकी भनक किसी को लगने नहीं दी। इरफान यहां नासिक के पास त्र्यम्बकेश्वर मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की। इरफान भारत में केवल दो दिन रहे और वापस लंदन लौट गए।

पढ़ें: भगवान के दर्शन करने लंदन से 2 दिन के लिए भारत आए इरफान, किसी को नहीं लगने दी कानों कान भनक

irrfan khan to bigg boss 12 srishty rode here top news
सृष्टि रोड - फोटो : file photo
सृष्टि रोड 'बिग बॉस' से बाहर
बिग बॉस 12 में वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोहित, दीपिका, सृष्टि और मेघा नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट थे। शनिवार को सलमान खान ने जसलीन, दीपक और करणवीर को सुरक्षित कर दिया था। जिसके बाद सबसे कम वोट मिलने के चलते सृष्टि रोड को बाहर कर दिया गया है।

पढ़ें: बिग बॉस: शो से बाहर हुई सृष्टि, सुल्तानी अखाड़े में इस शख्स ने मारी बाजी
irrfan khan to bigg boss 12 srishty rode here top news
निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : file photo
दुल्हन सा सजा प्रियंका का घर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में 7 फेरे ले सकते हैं। अभी तक प्रियंका ने शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उनके घर की सजावट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है जल्द ही दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें प्रियंका चोपड़ा के घर की तस्वीरें बताया जा रहा है। रंग बिरंगी लाइट्स से प्रियंका का घर दुल्हन की तरह सजाया गया है।

पढ़ें: अब प्रियंका-निक की शादी की एक फोटो को तरसेंगे फैन्स, कुछ ऐसे हुए हैं इंतजाम

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Stunning ! @priyankachopra #mumbai #residence #is #all #light #up #at #the #priyankanickwedding #priyankachopra #nickjonas #today #mumbai #bollywood #instagood #photography #paparazzi #Pictures #yogenshah @yogenshah_s

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan to bigg boss 12 srishty rode here top news
2.0 - फोटो : file photo
2.0 की पहले दिन की कमाई का अनुमान 
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं, वहीं रजनीकांत फिल्म के पहले पार्ट की ही तरह रोबोट चिट्टी बने हैं। फिल्म के प्रति लोगों के रुझान को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का सिर्फ तेलुगू वर्जन ही पहले दिन में 20 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगा। करीब 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अभी तक डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट्स राइट्स और दूसरे माध्यम से 490 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

पढ़ें: 600 करोड़ में बनी ये है सबसे महंगी फिल्म, रिलीज से पहले कमा लिया इतना नहीं होगा नुकसान
विज्ञापन
irrfan khan to bigg boss 12 srishty rode here top news
hina khan - फोटो : bigg boss
फिल्मों में हिना खान की एंट्री
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिना खान अब फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। फिलहाल वह टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 में कोमोलिका के किरदार में नजर आ रही हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिना खान फिल्म में एक जिम्मेदार और आत्मनिर्भर लड़की बनेंगी। इस फिल्म को हुसैन खान डायरेक्ट करेंगे और राहत काजमी इसके निर्माता हैं। 

पढ़ें: हो गया कंफर्म! बॉलीवुड में दस्तक दे रही हैं बिग बॉस की हिना खान, यह है उनका बड़ा रोल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed