टीम इंडिया के हॉकी कोच बन चुके शाहरुख खान का दिल हॉकी के लिए हमेशा धड़कता है। यह बात किंग खान न केवल फिल्म में बता चुके हैं बल्कि हाल ही में उनका नया ट्वीट इस बात का सबूत है। कलिंगा सेना की ओर से शाहरुख खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद से उनके आने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। यह सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। किंग खान पुरुष हॉकी विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर दी।
सस्पेंस हुआ खत्म, धमकी के बाद भी पुरुष हॉकी विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके साथ ही कैप्शन लिखा। मनप्रीत ने लिखा - 'सर आप तो हॉकी खेल चुके हैं। मैं और पूरी इंडियन टीम तो यह जानती है कि हॉकी आपके दिल की धड़कन है। क्या आप हॉकी विश्व कप 2018 का हिस्सा बनेंगे? क्या आप हमें सपोर्ट करने मैदान में उतरेंगे। कृपया आप दुनिया को भी यह बता दीजिए कि आपका दिल हॉकी के लिए धड़कता है।' इस ट्वीट के बाद शाहरुख खान ने भी मनप्रीत के अंदाज में उन्हें तुरंत जवाब दिया।
@iamsrk Sir aap to hockey khel chuke ho. Main aur poori Indian team to ye jaanti hi hai that your #HeartBeatsForHockey. Kya aap #HWC2018 ka hissa banoge? Kya aap hamein support karne maidan mein uttroge? Pls duniya ko bhi ye bata do ki aapka dil ab bhi hockey ke liye dhadakta hai pic.twitter.com/dj306ZbMnB
शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा - 'नेकी और पूछ पूछ? मुझे बोलने की देर है मेरे भाई, मैं कूद कर पहुंच जाऊंगा। मैं तुम्हें और पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हॉकी हमारे देश का गर्व है। हम लोग हॉकी को चीयर करेंगे। मेरे बारे में सोचने के लिए आपका शुक्रिया। मेरा दिल हॉकी के लिए बहुत तेज धड़कता है।' किंग खान की इस जवाब के बाद ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनका शुक्रिया किया।
Neki aur pooch pooch? Mujhe bolne ki der hai mere bhai, main koodh kar pahunch jaoonga! I wish u and our team the best. Hockey is the pride of India. We will cheer Chak De India! Thank u for thinking of me. Mera Dil Hockey ke liye bahut tez dhadakta hai!!! #HeartBeatsForHockey https://t.co/2F8XA07Khq
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लिखा - 'यह जानकर बहुत खुशी हुई कि शाहरुख खान का दिल हॉकी के लिए धड़कता है और वह सपोर्ट करने भी आएंगे। कलिंगा स्टेडियम और ओडीशा आपका स्वागत करने के लिए बेकरार है'। नवीन पटनायक के इस ट्वीट के बाद किंग खान ने एक बार फिर से ट्वीट किया। शाहरुख खान ने लिखा - 'आपका बहुत शुक्रिया सर। मैं ओडीशा आने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं जहां पर लोगों का दिल हॉकी के लिए धड़कता है।' आपको बता दें, पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी 27 नवंबर को है। इस सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से शाहरुख खान को निमंत्रण भेजा गया है।
Delighted to share that @iamsrk 's #HeartBeatsForHockey and he has come forward to support Indian hockey & #HockeyWorldCup2018 in #Bhubaneswar. Kalinga Stadium & #Odisha look forward to welcoming you, Mr. Khan at the #OdishaHWCOpeningCeremony on 27th November 2018 #AbBasHockey https://t.co/rWNZvT1KmQ
इस निमंत्रण के बाद से कलिंगा सेना ने शाहरुख खान को धमकी दी है। यह धमकी कलिंगा सेना के मुखिया हेमंत रथ ने दी है। उनका कहना है कि अगर शाहरुख ओडीशा आए तो उनके चेहरे पर स्याही फेंक देंगे। इसके साथ ही काले झंडे भी दिखाएंगे। दरअसल, यह मामला 17 साल पुराना है जब शाहरुख खान की फिल्म 'अशोका' रिलीज हुई थी। कलिंगा सेना का आरोप है कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई थी जिससे भावनाएं आहत हुईं। उस वक्त काफी बवाल हुआ था जिसके बाद फिल्म ओडीशा से हटा ली गई थी। एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ा है। ओडीशा में हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। फिलहाल शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।