{"_id":"5bfab0c7bdec224193020b38","slug":"varun-dhawan-wanted-his-debue-with-anurag-kashyap-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराग कश्यप की फिल्म से करियर की शुरुआत करना चाहते थे वरुण धवन,खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग कश्यप की फिल्म से करियर की शुरुआत करना चाहते थे वरुण धवन,खोले कई राज
भाषा, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता वरुण धवन ने रविवार को कहा कि उनका झुकाव पहले लीक से हटकर कहानी वाली फिल्मों की तरफ था और वह अपनी क्षमता के अनुसार अनुराग कश्यप के निर्देशन में फिल्म उद्योग में आने के लिए कुछ भी कर सकते थे। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में यहां वरुण धवन अपने पिता और फिल्म निर्माता डेविड धवन के साथ एक सेशन ‘धा-वन’ में बोल रहे थे। इसका संचालन लेखक रूमी जाफरी कर रहे थे।
varun dhawan bullet
- फोटो : file photo
इस सेशन में श्रोता दीर्घा में ‘बदलापुर’ के निर्देशक श्रीराम राघवन और आईएफएफआई इंडियन पैनोरमा के अध्यक्ष राहुल रवैल भी मौजूद थे। धवन ने कहा, ‘‘ प्रारंभ में मेरा झुकाव यथास्थिति को तोड़ने वाले सिनेमा की तरफ था। मुझे ‘ब्लैक फ्राइडे’ काफी पसंद आई थी। श्रीराम की फिल्मों की तरफ मेरा झुकाव था। संभवत: मैं अनुराग कश्यप के हाथों बॉलीवुड में आने को तैयार हो जाता।'
varun dhawan
- फोटो : file photo
वरुण धवन की यह बात सुनकर पिता डेविड धवन भी हैरान रह गए। वरुण धवन ने आगे कहा, “ जब उन्होंने अपने पिता को ‘बदलापुर’ के बारे में बताया था तो उन्होंने इसे नकारात्मक रूप में लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan
- फोटो : file photo
इस को लेकर डेविड धवन ने कहा, ‘‘ मैंने देखा कि वरुण ने किरदार के लिए दाढ़ी बढ़ा ली थी और उसने हंसना भी छोड़ दिया था। वह करीब 20 दिनों से बात नहीं कर रहा था। मैंने इस पर अपनी पत्नी से पूछा था कि वह अपनी दाढ़ी कब कटाएगा, लेकिन मैंने सोचा था कि फिल्म अच्छी ही बनेगी।'
विज्ञापन
varun dhawan
- फोटो : file photo
वहीं वरुण धवन ने यह भी खुलासा किया कि वह ‘बदलापुर’ करने के बाद भावनात्मक रूप से परेशान चल रहे थे और एक मनौवैज्ञानिक के पास भी गए थे। यह बात जानकर उनके फैंस हैरान ही हो सकते हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देते हुए कहा कि अपने मन के बारे में बात करने में कुछ भी गलत नहीं है।