{"_id":"5bfaa703bdec224191301d49","slug":"moive-2-0-break-the-record-of-blockbuster-film-baahubali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2018 के आखिरी दिनों से बॉलीवुड को बड़ी उम्मीदें, रिलीज से पहले 2.0 से पिछड़ी 'बाहुबली'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2018 के आखिरी दिनों से बॉलीवुड को बड़ी उम्मीदें, रिलीज से पहले 2.0 से पिछड़ी 'बाहुबली'
Sun, 25 Nov 2018 07:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री को 2018 के आखिरी दिनों से कई उम्मीदें हैं। तीन बड़ी फिल्मों पर नजर है और इनमें पहला नंबर सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 का है। फिल्म अगले शुक्रवार को रिलीज होनी है लेकिन रिलीज होने से पहले फिल्म ने अभी से नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं....
2 of 5
Baahubali
रिलीज से पहले निर्देशक शंकर की इस फिल्म को तमिल में 120 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिल चुकी है। 100 करोड़ की बुकिंग का रिकॉर्ड बनाने वाली 2.0 पहली फिल्म है। यह देश में की पहली फिल्म होगी जो 10 हजार स्क्रीन में रिलीज होगी। इससे पहले नौ हजार स्क्रीन का रिकॉर्ड बाहुबली-2 के नाम था। यह देश की सबसे महंगी फिल्म है। इसका बजट 500 करोड़ रुपये है।
3 of 5
2.0
अनिधिकृत रूप से फिल्म की लंबाई भी सामने आ गई है। यह 2 घंटे 28 मिनट की होगी। निर्देशक शंकर की अब की सबसे कम अवधि वाली फिल्म है। बॉलीवुड को 2.0 से बहुत उम्मीद है क्योंकि ठग्स.. के फ्लॉप होने से जो निराशा पैदा हुई है उससे यह माना जा रहा है कि 2.0 उस खटास को कम करेगी। ट्रेड के जानकार मान रहे हैं कि रजनीकांत-शंकर की जोड़ी पहली दो फिल्मों (शिवाजी और रोबोट) से बड़ा कमाल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
इस दीवाली पर टिकट खिड़की से कोई रोशनी नहीं आई। आमिर खान-अमिताभ बच्चन जैसे सुपर सितारों वाली ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पहले ही हफ्ते में धुआं हो गई। फिर पिछले हफ्ते आई मोहल्ला अस्सी और पीहू जैसी क्लास ऑडियंस वाली फिल्में भी दर्शकों में उत्साह नहीं जगा सकीं। दो साल की बच्ची को लीड रोल में लेकर बनी फिल्म पीहू को उत्सुकतावश देखा गया परंतु इतना नहीं कि कमाल हो जाता।
विज्ञापन
5 of 5
Mohalla Assi
फिल्म ने पहले हफ्ते में 2.50 करोड़ कमाए। वहीं बनारस की कहानी मोहल्ला अस्सी यूपी के बाहर उपस्थिति नहीं दर्ज करा सकी। सनी देओल, साक्षी तंवर, रवि किशन स्टारर फिल्म चार-पांच साल के संघर्ष के बाद रिलीज हुई थी। पहले हफ्ते में कलेक्शन मात्र 1.75 करोड़ रहा। दूसरे हफ्ते में ठग्स.. की ऐसी दुर्गति हुई कि सोमवार से करोड़ों वाला कलेक्शन लाखों में आ गया। वितरक-सिनेमाघर मालिक अब निर्माता के सामने अपना धन लौटाने की मांग रखने की तैयारी में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।