फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव आजकल 2 को लेकर अटकलें खत्म, इम्तियाज ने लगाई सारा के नाम पर मुहर!

Sun, 25 Nov 2018 07:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan will seen in director Imtiaz Ali with Kartik Aaryan
सारा अली खान - फोटो : file photo
फिल्म केदारनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार मीडिया के सामने आईं पटौदी के नवाव सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के चर्चे इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में हर तरफ हैं। डेब्यू फिल्म को लेकर लव जिहाद की जो कंट्रोवर्सी शुरू हुई, वह आगे बढ़ने से पहले ही खत्म होती दिख रही है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी इस मेहनत को तमाम रुकावटों के बाद परदे पर उतारने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। और, इस सबके बीच सारा अली खान चुपचाप अपने करियर की पहली सीढ़ियां मजबूत करने में लगी हैं और, इसी मेहनत का नतीजा है उनकी तीसरी फिल्म।


Sara Ali Khan will seen in director Imtiaz Ali with Kartik Aaryan
sara ali khan - फोटो : star world
सारा अली खान की पहली फिल्म होगी केदारनाथ। फिर इसी साल के आखिर में आएगी सीजन्स फेवरिट रणवीर सिंह के साथ बनी डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा। और, उसके बाद एक के बाद एक कई डायरेक्टर सारा अली खान को साइन करने के लिए उनकी डेट्स डायरी में अपनी एंट्री कराने को बेताब हैं।
Sara Ali Khan will seen in director Imtiaz Ali with Kartik Aaryan
sarta ali khan - फोटो : twitter
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलकर बोलीं सारा अली खान की इस बात के लिए भी तारीफ हो रही है कि वह कुछ भी छिपाने में यकीन नही रखती। चाहें एक बीमारी की वजह से बढ़ा उनका वजन हो या फिर सौतेली मां करीना कपूर खान को लेकर अपने विचार। वह सब कुछ साफ रखना चाहती हैं और किसी तरह की कंट्रोवर्सी से खुद को दूर रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan will seen in director Imtiaz Ali with Kartik Aaryan
sara ali khan - फोटो : file photo
सारा अली खान की यही बातें डायरेक्टर इम्तियाज अली को भा गई हैं। इम्तियाज अली ने हिंदी सिनेमा को शाहिद कपूर, रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार दिए हैं। इनकी फिल्मों में काम करके ही ये कलाकार वहां तक पहुंच सके हैं जहां ये आज हैं। ये अलग बात है कि गर्दिश के दिनों में इम्तियाज अली को अब इनमें से किसी का सहारा नहीं मिल रहा।
 
विज्ञापन
Sara Ali Khan will seen in director Imtiaz Ali with Kartik Aaryan
sara ali khan - फोटो : file photo
अपनी अगली फिल्म के लीड रोल के लिए कार्तिक आर्यन को पहले ही साइन कर चुके हैं। अब इम्तियाज अली के करीबी सूत्रों ने खबर दी है कि इस फिल्म की हीरोइन होंगी सारा अली खान। इम्तियाज अली फिल्म की कहानी का नरेशन सारा को दे चुके हैं। और, सारा को ये कहानी पसंद भी आई है। मामला सेट है। बस इंतज़ार कीजिए इस फिल्म के नाम का और इसकी शूटिंग डेट्स के एनाउंसमेंट का। इसके साथ ही इस खबर को लेकर सारी अटकलें भी खत्म हो चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed