फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' की सक्सेस पर दीपिका ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं-ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी हालत

Mon, 29 Jan 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone was in depression after her first break up and do not want to marry

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में दीपिका ने अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिलहाल वह फिल्म की सक्सेस की खुशियां मनाने में व्यस्त हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को रानी पद्मावती से जोड़ते हुए कई खुलासे किए। उन्होंने आम लोगों के साथ अपना पहला ब्रेकअप और खुद को ब्रेकअप के साइड इफेक्ट्स से बचाने के लिए क्या-क्या किया ये सारे राज बताए। उन्होंने बताया कि पहले ब्रेकअप के बाद उनकी हालत इतनी बुरी हो गई थी कि वह आज भी दूसरे रिलेशनशिप में बंधने से पहले डरने लगती हैं।

deepika padukone was in depression after her first break up and do not want to marry

दरअसल दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का खुलासा किया। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से दीपिका बॉलीवुड के अलाउद्दीन खिलजी यानि रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप हैं। इससे पहले दीपिका एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद ये दोनों अलग हो गए। दीपिका का कहना है कि इस ब्रेकअप का असर उन पर काफी समय तक रहा। दीपिका ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने खुद को ब्रेकअप के साइड इफेक्ट्स से बचाने के लिए बहुत कुछ किया।

deepika padukone was in depression after her first break up and do not want to marry

दीपिका और रणबीर कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ब्रेकअप के बाद भी कई बार एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए हैं। दीपिका ने बताया कि उनके लिए इस ब्रेकअप से निकलना आसान नहीं था। वह एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं और ब्रेकअप के बाद उन्हें सब बिखरा हुआ सा लगने लगा था। उन्हें लगा कि उनके साथ अचानक ये क्या हो गया है। उन्होंने ये भी बताया कि वह ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन में भी चली गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone was in depression after her first break up and do not want to marry

दीपिका ने बताया कि वह बहुत जल्दी किसी के साथ घुलती मिलती नहीं हैं। वह घंटों लोगों को देखती रहती हैं। ब्रेकअप के बाद उन्होंने खुद को अकेलेपन से बचाने के लिए बिजी कर लिया। वह लगातार कुछ न कुछ काम करती रहती थीं। उन्होंने खुद को काम में पूरी तरह डुबो लिया था जिससे उन्हें शहर में अकेलापन न लगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह और रणबीर कपूर अभी भी एक अच्छे दोस्त हैं इसी वजह से दोनों एक साथ काम भी कर पाते हैं। 

विज्ञापन
deepika padukone was in depression after her first break up and do not want to marry

वैसे पिछले कुछ सालों से दीपिका एक्टर रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले तो दोनों की शादी को लेकर भी खबरें तेज हो गई थीं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी के सामने कुछ साफ नहीं कहा है लेकिन हो सकता है कि पहले ब्रेकअप को याद करते हुए ही दीपिका इस रिश्ते को आगे बढ़ाने में हिचकिचाती हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed