फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण को प्रभास की फिल्म में 20 करोड़ मिलने का दावा, दूसरे निर्माताओं ने लगाना शुरू किया गुणा भाग

Wed, 22 Jul 2020 03:22 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Jul 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone whopping Rs 20 crore fee for her next with Prabhas?
प्रभास, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महाराष्ट्र सरकार में अफसर रहे विश्वास पाटिल की फिल्म रज्जो के लिए सात साल पहले कंगना रनौत के जब छह करोड़ रुपये फीस लेने की खबर आई तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खासी हलचल मची थी। अगली हलचल अब इस हफ्ते मची है मुंबई में दीपिका पादुकोण की प्रभास वाली फिल्म में उनकी फीस को लेकर। हालांकि, देश में ऐसी कोई व्यवस्था अब तक तो नहीं बनी है कि किसी फिल्म में खर्च पूरी रकम का कोई हिसाब कहीं देखा जा सकता हो लेकिन सुबह से मुंबई में हंगामा है दीपिका की इस फीस का। और, ये फीस इतनी ज्यादा है कि तमाम छोटे बड़े कलाकारों को लेकर इतनी रकम से बुलबुल जैसी चार पांच फिल्में बनाई जा सकती हैं।

Deepika Padukone whopping Rs 20 crore fee for her next with Prabhas?
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री यूं ही नहीं बनी हैं। दरअसल, उनके हर प्रोजेक्ट के साथ उनका कद और ऊंचा होता चला जा रहा है। अब उनको लेकर एक ऐसी खबर है जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी भी अभिनेत्री के लिए एक रिकॉर्ड है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपिका ने तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के साथ भविष्य में बनने वाली फिल्म के लिए निर्माताओं से मोटा पैसा लिया है। और, खबर अब ये भी है कि दीपिका की पहले से घोषित कम से कम दो फिल्मों द्रौपदी और इंटर्न की रीमेक में पैसा लगाने वाले निर्माताओं ने अब अपने इन प्रोजेक्ट्स की प्रॉफिट एंड लॉस शीट फिर से पढ़नी शुरू कर दी है।

Deepika Padukone whopping Rs 20 crore fee for her next with Prabhas?
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

दीपिका के साथ प्रभास की यह 21वीं फिल्म इसकी आधिकारिक घोषणा से पहले ही चर्चाओं में थी। निर्माताओं ने इन दोनों के नाम के साथ जब पिछले रविवार को फिल्म की घोषणा की तब से ही खबरों की दुनिया में सुनामी आई हुई है। यह खबर भी अब चौंकाने वाली ही है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए निर्माताओं से इतना पैसा लिया है जितना हिंदी फिल्म के ठीक-ठाक काम कर रहे अभिनेता को भी नहीं मिलता। खबरें बताती हैं कि इस फिल्म के लिए दीपिका को 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone whopping Rs 20 crore fee for her next with Prabhas?
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

पिछले पांच साल में पीकू, तमाशा, बाजीराव मस्तानी, ट्रिपल एक्स - जेंडर केज, पद्मावत और छपाक जैसी फिल्मों के जरिए अपनी स्थिति काफी मजबूत कर चुकीं दीपिका के 20 करोड़ रुपये लेने वाली खबर का असली एंगल ये भी है कि उन्होंने ये फिल्म साइन करके प्रभास पर बड़ा एहसान किया है। ये अलग बात है कि प्रभास को इसी फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये मिलने की एक थ्योरी भी दीपिका की इस नई फीस की थ्योरी के साथ मीडिया के बीच धीमे से खिसका दी गई है।

विज्ञापन
Deepika Padukone whopping Rs 20 crore fee for her next with Prabhas?
83 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

दीपिका की पीआर टीम की तरफ से ये जताने की कोशिश हो रही है कि शुरुआती दौर में दीपिका इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थीं। फिल्म की पटकथा में दीपिका का किरदार भी उनकी सोच के हिसाब से बौना साबित हो रहा था। लेकिन, निर्माता मन बना चुके थे कि जैसे भी हो इस फिल्म में दीपिका को ही लेना है। तब दीपिका ने फिल्म के लिए इतनी फीस की मांग की और अब इसकी पटकथा में भी बदलाव किया जा रहा है। इस अघोषित शीर्षक फिल्म का निर्देशन अश्विनी नाग करेंगे। भविष्य में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed