फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मी टू के जिस आरोप से परेशान हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत, उस पर ये बोलीं 'दिल बेचारा' की हीरोइन

Wed, 22 Jul 2020 03:01 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
dil bechara actress sanjana sanghi on sushant singh rajput me too allegation
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' की शूटिंग के दौरान सुशांत पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर उनकी सह कलाकार संजना सांघी ने चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि उनके और सुशांत के बीच सबकुछ बढ़िया था। वह इसके बारे में पहले भी बता चुकी हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सुशांत की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने फिल्म के सभी भावनात्मक दृश्यों को बनाने में उनकी मदद की थी।

dil bechara actress sanjana sanghi on sushant singh rajput me too allegation
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

संजना के मुताबिक सबको लगता है कि सिर्फ सुशांत ही इन सभी अफवाहों को लेकर परेशानी में रहे। वह कहती हैं, 'सिर्फ वही नहीं, मैं भी इन सभी अफवाहों के चलते परेशान हो गई थी। हम अपना सच जानते हैं। मैं जानती हूं कि वह मेरे लिए क्या मायने रखते थे और वह भी जानते थे कि मैं उनके लिए क्या थी? और यही हमारे लिए जरूरी था। हम हर रोज सेट पर शूटिंग किया करते थे। जब एक या दो आलेख आते हैं तो हर अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाता है। अक्सर उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। मैं ऐसे निराधार आलेखों की परवाह भी नहीं करती।'

dil bechara actress sanjana sanghi on sushant singh rajput me too allegation
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी - फोटो : सोशल मीडिया

संजना ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'हमारे बीच इन सब आरोपों के बाद भी कुछ नहीं बदला क्योंकि ऐसा कुछ था ही नहीं। हम बस यही सोच रहे थे कि सबको भरोसा कैसे दिलाया जाए? सोचिए, वह कैसा दौर होगा जब जिन दो लोगों के बारे में अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, वही यह सोच रहे हैं कि हम यह साबित कैसे करें? उन्होंने मुझसे कहा कि क्या हम दोनों की बातचीत को सामने लाया जाए? मैंने भी कहा कि अगर इससे कुछ होता है तो क्यों नहीं। सुशांत हमारे बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट लेकर लोगों के सामने भी लाए लेकिन फिर भी किसी को भरोसा ही नहीं हुआ। मैंने भी सामने आकर सारी सफाई दी लेकिन इससे भी कोई काम नहीं बना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dil bechara actress sanjana sanghi on sushant singh rajput me too allegation
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, मुकेश छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में संजना ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा करके अपनी सफाई भी दी थी। इधर निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी बताया है कि सुशांत ने तो फिल्म के भावनात्मक दृश्यों को बनाने में उनकी पूरी मदद की थी। उन्होंने कहा है कि काम खत्म करने के बाद सभी लोग साथ में खाना खाते थे, तरह तरह के खेल खेलते थे, नाचते थे, गाते थे। ऐसा कुछ था ही नहीं जिससे कि कुछ अजीब लगे। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इस वक्त मुझे दुखी होना चाहिए या फिर खुश होना चाहिए। क्योंकि सभी कुछ बदल चुका है। लेकिन, मुझे लोगों का उनके प्रति प्यार देखकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे आशा है कि मैं इस फिल्म के जरिए सभी को और सुशांत को भी गौरवान्वित महसूस करा पाऊंगा।'

विज्ञापन
dil bechara actress sanjana sanghi on sushant singh rajput me too allegation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 2018 के अंत में फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान ही सुशांत सिंह राजपूत को लक्ष्य करके डिजिटल मीडिया पर तमाम आलेख सामने आए थे। एक आलेख में उन्हें 'स्कर्ट चेजर' भी कहा गया। इस घटना के बाद से ही सुशांत काफी परेशान रहने लगे थे और उन्हें लगने लगा था कि कोई उनका करियर बर्बाद करने की साजिशें कर रहा है। वह दिन में सैकड़ों बार सिर्फ इसलिए अपना नाम गूगल किया करते थे कि कहीं उनके नाम से कोई नई निगेटिव स्टोरी तो नहीं आ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed