गायक अदनान सामी अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। खासकर पाकिस्तानी यूजर्स उन पर कमेंट करते रहते हैं हालांकि अदनान भी उन्हें करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहते। एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर भारतीयों को पांच हजार सालों से गुलाम बता दिया। इसके बाद अदनान ने जो जवाब दिया उससे यूजर की बोलती बंद हो गई।
पाकिस्तानी ने किया भारतीयों पर कमेंट, भड़क गए अदनान सामी और बोले- 'तमीज से जिक्र करो बेटा, तुम्हारे पूर्वज हैं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ट्विटर पर अदनान का एक ट्वीट काफी चर्चा में रहा। उन्होंने अपने घर पर बनी 'निहारी' डिश की तस्वीर साझा की और लिखा, 'रोया जान ने प्यार के साथ 'निहारी' बनाई है, लजीज।' अदनान के इस ट्वीट पर एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि 'पाकिस्तान का राष्ट्रीय पकवान खाने के लिए आपका धन्यवाद'।
Mmmm... ‘Nihari’ cooked with love by Roya jan!! Deeeeliciouus!!!😋😋😋😋💖💖
.@RoyaSamiKhan #wife #wifey #love #food #foodporn #foodphotography #foodstagram #foodie #life #family #familyfirst #familytime #india pic.twitter.com/GrfqrFKnC6
यूजर को जवाब देते हुए सामी ने लिखा, 'ये उत्तर प्रदेश से संबंधित है और इसका आविष्कार लखनऊ में हुआ था। आपके पास पाकिस्तान की राष्ट्रीय डिश के रूप में एक भारतीय डिश है। बिल्कुल उर्दू की तरह, जो कि मूल रूप से भारत की है...लगे रहो।'
Ummm... It belongs to Uttar Pradesh & was invented in Lucknow! So you have an Indian dish as Pakistan’s ‘National Dish’... Just like Urdu which also is originally from India... Etc etc! Carry on!😁 https://t.co/SmLJqMvdBU
अदनान सामी के इस ट्वीट पर एक अन्य पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, 'आश्चर्य नहीं क्योंकि पाकिस्तान में लोकप्रिय कई चीजों की जड़ें वास्तव में भारतीय हैं। जैसे भारत में लोकप्रिय कई चीजों की जड़ें पाकिस्तान में हैं। आखिरकार कुछ वक्त पहले तक भारतीय और पाकिस्तानी दोनों एक ही देश का हिस्सा थे।' यूजर के इस ट्वीट पर अदनान सामी ने जवाब दिया कि पाकिस्तानी जड़ें जैसी कोई चीज नहीं है, सब भारतीय जड़ें ही हैं।
There’s no such thing as ‘roots in Pakistan’... The Pakistani ‘root’ that you are referring to is actually Indian “ONLY”!!!!🇮🇳😄 https://t.co/Yyi51VrkVA
सामी के ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा 'और भारतीय जड़ें क्या हैं? गुलामी? ये भारतीय पांच हजार साल तक गुलाम थे। आक्रमणकारी आए, उनकी जमीन पर कब्जा कर शासन किया। यही उनकी वास्तविकता और जड़ें हैं। हम एक अलग राष्ट्र हैं। हमारी तुलना भारतीयों के साथ करने की कोशिश भी मत करना।' इसी यूजर को जवाब देते हुए सामी ने लिखा, 'ये भारतीय'... तुम अपने पूर्वजों की बात कर रहे हो... तमीज से उनका जिक्र करो बेटा- तुम्हारे बुजुर्ग हैं... वो सब भारतीय थे। मां बाप ने शिष्टाचार नहीं सिखाया?'
“These Indians”... You are referring to your forefathers... Thameez se unka zikar karo beta- Thumharay buzuurg hain... Woh saaaaab Indian thay!!! Maa Baap tarbiyat nahin sikhaaee? https://t.co/8uRk4f0axw