फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नयनतारा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग रिलेशन में हैं तृषा कृष्णन, सोशल मीडिया पर चल रहीं शादी की अटकलें

Wed, 22 Jul 2020 02:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Jul 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Trisha Krishnan Wedding Rumors With Nayanthara Ex Boyfriend Simbu: South indian actress trisha krishnan
सिंबू, तृषा कृष्णन - फोटो : ट्विटर

अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खट्टा मीठा' में काम कर चुकीं तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), नयनतारा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिलाम्बरासन (सिंबू) से शादी करने जा रही है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रही हैं, हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। तृषा और सिंबू की जोड़ी मशहूर डायरेक्टर गौतम मेनन की फिल्म 'विनीतांडी वरुवाया' के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

Trisha Krishnan Wedding Rumors With Nayanthara Ex Boyfriend Simbu: South indian actress trisha krishnan
तृषा कृष्णन - फोटो : ट्विटर

तृषा और सिंबू की फ्रेंडशिप को देख फैंस को तो यही लग रहा है कि दोनों जल्द ही शादी रचाने जा रहे हैं। सिंबू से पहले तृषा ने बिजनेसमैन वरुण मनियन को डेट किया था। दोनों की सगाई भी हुई थी लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया। तृषा और राणा दग्गुबाती ने भी काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। वहीं सिंबू भी इससे पहले अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और नयनतारा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। 

Trisha Krishnan Wedding Rumors With Nayanthara Ex Boyfriend Simbu: South indian actress trisha krishnan
तृषा कृष्णन - फोटो : ट्विटर

बात करें तृषा की तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली फिल्म टॉलीवुड की थी। फिल्मों में आने से पहले वह कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुकी थीं। इसी दौरान वह मिस चेन्नई भी बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trisha Krishnan Wedding Rumors With Nayanthara Ex Boyfriend Simbu: South indian actress trisha krishnan
तृषा कृष्णन - फोटो : ट्विटर

मॉडल बनने से पहले तृषा अपना करियर क्रिमिनल सायकोलॉजी में बनाना चाहती थीं। तृषा को फाल्गुनी पाठक के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए' में देखा गया था। अपने करियर में तृषा अब तक कई साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक नंदी अवॉर्ड और एक इंटरनेशनल साउथ फिल्म अवॉर्ड भी जीता है। तृषा ने अब तक 50 से अधिक फिल्में की हैं।

विज्ञापन
Trisha Krishnan Wedding Rumors With Nayanthara Ex Boyfriend Simbu: South indian actress trisha krishnan
तृषा कृष्णन

तृषा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब चाहें वजह कैसी भी और कुछ भी रहे। साल 2004 में किसी ने तृषा का न्यूड शावर क्लिप लीक कर दिया था। हालांकि बाद में तृषा ने उसे 'बॉडी डबल' बताया था। लोगों को लगा कि इस क्लिप के बाद तृषा का फेम कम हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तृषा कृष्णन चिरंजीवी की फिल्म 'आचार्य' से पांच बाद तेलुगू सिनेमा में वापसी करने वाली थीं लेकिन बाद में काजल अग्रवाल को इस फिल्म में ले लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed