फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: सुब्रमण्यम स्वामी के वकील ने उठाया ये कदम, न्याय दिलाने के लिए फैंस से की खास अपील

Wed, 22 Jul 2020 02:07 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Jul 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case subramanian swamy lawyer apeal to fans peaceful protest
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही शेखर सुमन, मनोज तिवारी, रूपा गांगुली सहित अन्य हस्तियों ने भी सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। वहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने इसके लिए वकील ईशकरण सिंह भंडारी को नियुक्त किया। अब ईशकरण ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए फैंस से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है।

sushant singh rajput case subramanian swamy lawyer apeal to fans peaceful protest
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ईशकरण ने ट्विटर पर लिखा, 'आज मेरे यूट्यूब लाइव के दौरान ये फैसला लिया गया कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और मोमबत्ती जलाएंगे, आज रात आठ बजे। #Candle4SSR इस हैशटैग का कल इस्तेमाल करें। रात आठ बजे 22 जुलाई।' 

sushant singh rajput case subramanian swamy lawyer apeal to fans peaceful protest
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में ईशकरण ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को खत लिखा था। उन्होंने सुशांत के घर और उनके घर पर मिले सामान को सील करने की मांग की थी। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि सुशांत का घर सील नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case subramanian swamy lawyer apeal to fans peaceful protest
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ईशकरण ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'कई लोगों ने अब उम्मीद खो दी है कि सुशांत को न्याय मिल पाएगा या नहीं। तभी मैंने सोच लिया था कि मैं इस मामले में सीबीआई जांच कराकर रहूंगा। अब इस मामले में कुछ प्रगति होती दिख रही है, जंग लंबी जरूर है लेकिन न्याय होकर रहेगा।'

विज्ञापन
sushant singh rajput case subramanian swamy lawyer apeal to fans peaceful protest
अनिल देशमुख, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मामले में सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया था। अनिल देशमुख ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। सीबीआई जांच की किसी भी मांग को माना नहीं गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed