फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DeepVeer: आज बेटी के साथ घर लौटेंगी दीपिका पादुकोण! कुछ इस अंदाज में रणवीर करेंगे अपनी दोनों लक्ष्मी का स्वागत

Thu, 12 Sep 2024 10:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 12 Sep 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone will return home with her daughter today Ranveer Singh planned a grand welcome
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का वेलकम किया। इससे पूरे सेलिब्रिटी जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। दीपिका को 7 सितंबर, 2024 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब, चर्चा है कि नई मां अस्पताल से घर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबरों के अनुसार, दीपिका को आज यानी 12 सितंबर को छुट्टी मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में रणवीर ने अपनी पत्नी और बच्ची का ग्रैंड वेलकम करने की प्लानिंग की है। 

Deepika Padukone will return home with her daughter today Ranveer Singh planned a grand welcome
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। मां और बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पिता बनने पर रणवीर की खुशी सातवें आसमान पर है। अभिनेता ने पत्नी और बेटी की भव्य घर वापसी के लिए सभी प्रयास किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 'उत्साहित पिता रणवीर सिंह घर पर अपनी दोनों लक्ष्मियों का स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते और उन्होंने उनके भव्य स्वागत के लिए विशेष तैयारी की है।'

Deepika Padukone will return home with her daughter today Ranveer Singh planned a grand welcome
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

रणवीर सिंह ने एक बीते इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनकी दीपिका जैसी एक बेटी हो तो उनकी जिंदगी सफल हो जाएगी और ऐसा ही हुआ है। इसीलिए अभिनेता की खुशी का कोई ठिकाना नीं है। जानकारी है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बच्ची के लिए नो-फोटो पॉलिसी को चुना है। साथ ही पैपराजी ने भी उनकी गोपनीयता का सम्मान किया है। 

Venom The Last Dance Trailer: आखिरी पड़ाव पर पहुंची एलियन की कहानी, 'वेनम-द लास्ट डांस' का दमदार ट्रेलर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone will return home with her daughter today Ranveer Singh planned a grand welcome
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेबी गर्ल का स्वागत किया। कपल ने एक पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी सबके साथ साझा की। पोस्ट में लिखा था, 'वेलकम बेबी गर्ल। जन्मतिथि 8.9.2024।' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। जोड़े ने सात समंदर पार इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। वहीं, अब शादी के छह साल बाद कपल के घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। 

Vikas J Sethi Prayer Meeting: विकास सेठी की प्रार्थना सभा में समेत पहुंचे ये सितारे, व्यक्त की शोक संवेदनाएं

विज्ञापन
Deepika Padukone will return home with her daughter today Ranveer Singh planned a grand welcome
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

काम के मोर्चे पर, दीपवीर को जल्द ही फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा। इस फिल्म के जरिए दीपिका ने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एंट्री ली है। फिल्म इस साल दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, बेटी के जन्म के बाद दीपिका और रणवीर ने कुछ समय का ब्रेक लिया है। वह अभी अपना पूरा ध्यान बेबी गर्ल पर लगाना चाहते हैं और पूरा समय उनके साथ बिताना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed